इंदौर: भय्यूजी महाराज ने खुद को मारी गोली, बॉम्बे अस्पताल में मौत

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:54 GMT

भय्यूजी महाराज ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी। उन्हें गंभीर हालत में इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक भय्यू जी महाराज ने खुद को घर में गोली मारी जहां उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद उनके सेवादार उन्हें बॉम्बे अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भय्यू जी महाराज पहली बार चर्चा में तब आए थे जब अन्ना हजारे के आंदोलन को खत्म कराने में उन्होंने वार्ता में महत्वपूर्व भूमिका निभाई थी।

पुलिस की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। भय्यू जी महाराज को गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में उनके अनुयायी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।

पुलिसकर्मी जयंत राठौर ने बताया, "भय्यूजी महाराज अस्पताल में भर्ती हैं इससे ज्यादा वे कुछ नहीं बता सकते। उन्होंने खुद को सर में गोली मारी है।"

कौन हैं भय्यूजी महाराज

भय्यूजी महाराज का मूल नाम उदयसिंह देशमुख है। वह पहले फैशन डिजाइनर थे और बाद में अध्यात्म की ओर मुड़ गए थे। इंदौर में बापट चौराहे पर उनका आश्रम है। यहीं से वे अपने सामाजिक गतिविधियां चलाते थे और ट्रस्ट के कार्यों का संचालन करते थे।

भय्यूजी महाराज का परिवार

भय्यूजी महाराज की पहली पत्नी माधवी का निधन हो चुका है। माधवी से उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम कुहू है जो फिलहाल पुणे में पढ़ाई कर रही है। भय्यूजी महाराज ने दूसरी शादी डॉक्टर आयुषी से की। आयुषी उनके आश्रम में कई सालों से सेवाओं में समर्पित हैं।

पाइए न्यूज़ समाचार (Computer Mobile News In Hindi) सबसे पहले RewaRiyasat.Com पर। RewaRiyasat.Com से हिंदी समाचार (Hindi News) अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App और रहें हर खबर से अपडेट।

Similar News