Delhi Metro: DMRC ने जारी किया शेड्यूल, स्वतंत्रता दिवस पर टाइमिंग में बदलाव

Delhi Metro 15 August 2023 Time Table: 15 अगस्त के दिन किसी भी मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 5 बजे से प्रारंभ हो जाएंगी।

Update: 2023-08-15 03:10 GMT

Delhi Metro Timings on Independence Day 15 August 2023: 15 अगस्त के दिन किसी भी मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 5 बजे से प्रारंभ हो जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। देश भर में 77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधाओं का रखा ध्यान

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यहां 15 अगस्त को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही हैं। वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

Delhi Metro Rail Corporation द्वारा ट्वीट करते हुए यह जानकारी प्रदान की गई कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 5 बजे से प्रारंभ हो जाएंगी। 15 अगस्त के दिन कोई भी मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा।

सुबह 5 बजे से प्रारंभ हो जाएंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में शामिल होने के लिए यात्रियों को दिल्ली मेट्रो बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त को सुबह 5 बजे से सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सुविधा मिल सकेगी। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों में 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।

इस दौरान मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग का इस्तेमाल करने वालों को थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है। मेट्रो की सेवाएं सामान्य नियम के अनुसार चलती रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन DMRC के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

Tags:    

Similar News