यूपी बांदा नाव हादसा: लापता आठ और शव मिले, अब तक यमुना नदी से 11 शव बरामद

UP Banda Yamuna Boat Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda District) के मरका थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश लगातार बचाव दल के द्वारा जारी है।

Update: 2022-08-13 08:14 GMT

UP Banda Yamuna Boat Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda District) के मरका थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश लगातार बचाव दल के द्वारा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस एक्सीडेंट में शुक्रवार को एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की कुल छह टीमें यमुना नदी में स्टीमर और नाव के जरिए लापता शवों को लगातार ढूंढ़ने का प्रयास कर रहीं है। 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में आधा दर्जन शव उतराते हुए मिले। स्थानीय लोगो द्वारा दी गई सूचना पर यूपी पुलिस ने वहां पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है। इस बीच इसी इलाके में दो और शनिवार को बरामद होने की सूचना मिली है जिससे अब तक लापता लोगों में 11 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।

अभी भी एनडीआरएफ और एसटीआरएफ की टीम यमुना नदी में शवों को खोजने में जुटी हैं। पुलिस के मुताबिक नाव में घटना के वक्त 32 लोग सवार थे, जबकि स्थानीय लोगों की माने तो इससे काफी अधिक लोग नाव में सवार थे।

ऐसी हुई दुर्घटना

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सवारियों से भरी नाव तेज हवाओं के चलते यमुना नदी में पलट गई थी। जिसके चलते कई लोग बेसमय काल के गाल में समा गए। इनमें से 15 लोगों को मौके से बचा लिया गया था तो वहीं लगभग दो दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इनमें से 3 लोगों के शव घटना के कुछ घंटे बाद बरामद हो गए थे और अब फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र में नरौली किशनपुर और मझिगवां के घाटों के आसपास आधा दर्जन शव देर शाम बरामद हुए हैं। आ भी 2 शव इसी यमुना नदी के इलाके से मिलने की सूचना है। इस तरह लापता लोगों के 11 शव अब तक बरामद हो चुके हैं।

Tags:    

Similar News