घने कोहरे से काली हुई नववर्ष की पहली सुबह, 4 की मौत, 3 गंभीर पहुंचे अंस्पताल

उन्नाव। नववर्ष 2021 की पहली सुबह जहां लोगों नई उम्मीद के साथ नये सपने साकार करने घरों से निकले। मन मे नए-नए सपने पूरे करने की एक ललक

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

घने कोहरे से काली हुई नववर्ष की पहली सुबह, 4 की मौत, 3 गंभीर पहुंचे अंस्पताल

उन्नाव। नववर्ष 2021 की पहली सुबह जहां लोगों नई उम्मीद के साथ नये सपने साकार करने घरों से निकले। मन मे नए-नए सपने पूरे करने की एक ललक थी। लेकिन मौसम के मिजाज का समझने में कुछ लोगों से जरा चूक हो गई और फिर जिसके बार में हम सपने में भी सोचने के बाद सहम जाते हैं उसका सामना करना पड़ा। हुआ कुछ यूं कि घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गये। जिससे 4 लोगों के घटना स्थल पर ही दम तोड देने की जानकारी मिली है तो वहीं 3 लोगों के घायल होने की। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : शादी की उम्र के पहले भी बालिग जोड़े रह सकते हैं ‘लीव इन’ में, कोर्ट का फैसला

जानकारी के अनुसार उन्नाव जिलें लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के सामने खड़े कंटेनर में डबल डेकर बस टकरा गई। यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। खडा हुआ कंटेनर बस चालक को दिखा नही और वह सीधे जाकर टकरा गया। हादसे में बस सवार 4 यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करवा दिया गया है।

यह भी पढ़े : ऐसा नहीं किया तो नए साल से नहीं कर पाएंगे किसी को कॉल!

हादसे के बाद पूरे बस में चारो ओर से चीख पुकार सुनाई देने लगी। बस में चारों ओर खून ही खून फैल गया। बस के अंदर फंसे यात्री बाहर निकलने के लिए खिडकियों का ग्लास तोडने लगे। बताया जाता है कि बस कंटेनर के आंदर 5 फिट घुस गई थी। जिसे क्रेन की मदद से बाहर की तरफ खींचा गया। जानकारी के अनुसार बस में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे। वही जानकारी मिली है कि खडा कंटेनर भी किसी वाहन से टकरा जाने की वहज से पहले से खड़ा था।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

Facebook WhatsApp Instagram Twitter Telegram | Google News

Similar News