कोरोना को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, मुंबई वासियों को हर हाल में 6 माह तक करना होगा पालन अन्यथा......

कोरोना का सबसे ज्यादा असर मुंबई में दिखा। फिर भी सरकार ने कड़ाई के साथ एहतियात का पालन कराने योजना बनाई और उसमे सफल भी रही

Update: 2021-02-16 06:41 GMT

कोरोना को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, मुंबई वासियों को हर हाल में 6 माह तक करना होगा पालन अन्यथा……

मुंबई। कोरोना का सबसे ज्यादा असर मुंबई में दिखा। फिर भी सरकार ने कड़ाई के साथ एहतियात का पालन कराने योजना बनाई और उसमे सफल भी रही। इतने बडे आबदी वाले महानगर में कोरोना को रोकना अपने आप में एक बडी चुनौती थी वही जब तक कोरोना का टीका नही आ जाता तब तक यह चुनौती मुंबई के लिए अभी भी है। थोडी सी चूक होने पर आज भी मुम्बई के हालात भयावह हो सकते हैं।

इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुछ कडे़ नियम बानते हुए जनता पर लागू किया है। वही कहा गया है कि नियम का पालन न करने पर जुर्माना लगाय जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को देखते हुए यह नर्णिय लिया है कि आने वाले 6 माह तक हर हाल में लोगोें को मास्क का उपयोग करना होगा। उन्हेने कहा कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण शुरू होने के बाद भी मास्क का उपयोग जारी रखा जायेगा।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक रोगी सामने आये थे। वैसे भी मुम्बई में देश भर के लोग रहते हैं। यहां मजदूर से लेकर हर स्तर के लोगों का निवास होने से भीड ज्यादा है। मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। ऐसे में यहां लाकडाउन या फिर नाइट कर्फयू नही लगाया जा सकता है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह के प्रतिबंध नही लगाये जायेंगे। केवल मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया है। उनका कहना है कि लोगों को ध्यान रखना चाहिए और कोरोना में प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

किसानों को कृषि बिल समझाने भाजपा लगाएगी गांव के खेतों में चैपाल

एक दूल्हे ने की 6 दिन में दो शादियां, दहेज लेकर फरार

MP : सरकार ने फिर लिया कर्ज,दो लाख करोड़ रूपये के कर्ज में प्रदेश

Similar News