Transfer List 2023: अधिकारियों के तबादले, यहां मिली नवीन पदस्थापना
Haryana Transfer 2023: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हरियाणा सरकार द्वारा स्थानांतरण किया गया है.;
transfer2023
Haryana Government Transfer 2023: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हरियाणा सरकार द्वारा स्थानांतरण किया गया है। जारी की गई स्थानांतरण सूची में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले का यह क्रम काफी समय से चल रहा है। हरियाणा ही नहीं देश के अन्य प्रांतों में भी आईएएस आईपीएस तथा अन्य अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह तबादला राज्यो में मजबूती लाएगा।
किसका कहां हुआ तबादला Transfer List 2023
जानकारी के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी निर्मल नगर को ओएसडी कमिश्नर अंबाला डिविजन नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रशासक नगर निगम अंबाला सदर नियुक्त किया गया है।
कंवर सिंह राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी को उप सचिव हरियाणा कृषि और किसान कल्याण नियुक्त किया गया है। कंवर सिंह एचसीएस 2016 बैच के अधिकारी है।
आइए देखें आदेश की प्रति Officers Transfer 2023