Train Cancel December List 2022: यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट, दिसंबर में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

Train Cancel December List 2022: दिसंबर में कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जारी हो गई है. यात्रियों के लिए जरूरी खबर है.

Update: 2022-11-24 07:44 GMT

Train Cancel December List 2022

Train Cancel December List 2022: इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनों को जहां रद्द किया गया है तो वहीं कई ट्रेनों के रूट बदले गये हैं। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के रेलवे यात्रियों को कुछ परेशानी हो सकती है। वहीं रेलवे द्वारा बताया गया है कि करीब 10 ट्रेन 4 से 10 दिसंबर तक प्रभावित होंगी।

कौन सी ट्रेन रहेंगी रद्द

-जानकारी के अनुसार रेलवे के इस निर्णय के बाद लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जानकारी साझा की हैं। रद्द होने वाली तथा रूट परिवर्तित ट्रेनों की जानकारी दी गई है।

-गाड़ी संख्या 11039 श्री छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापूर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस कोल्हापूर से चलने वाली यह ट्रेंन 5 दिसम्बर 2022 को रद्द रहेगी।

-गाड़ी संख्या 11040 गोदिया श्री छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापूर महाराष्ट्र एक्सप्रेस 5 दिसम्बर 2022 को रद्द रहेगी।

-गाड़ी संख्या 12105 मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस मुंबई से चलने वाली यह ट्रेंन 4 दिसम्बर 2022 को रद्द रहेगी।

-गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस गोंदिया से चलने वाली यह ट्रेंन 5 दिसम्बर 2022 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनो का बदला गया रूट

-बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22940, 5 दिसम्बर को बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बड़नेरा, भुसावल, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, रतलाम, छायापुरी होकर चलेगी।

-हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 4 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग बड़नेरा, भुसावल, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, रतलाम, छायापुरी होकर चलेगी।

-पूरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22827 पूरी-सूरत एक्सप्रेस 4 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग बड़नेरा, भुसावल, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, रतलाम, वडोदरा जंक्शन होकर चलेगी।

-पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12994 पुरी-गाधीधाम एक्सप्रेस 5 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग बड़नेरा, भुसावल, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, रतलाम, छायापुरी होकर चलेगी।

-शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 12950 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 4 दिसम्बर तक परिवर्तित मार्ग बड़नेरा, भुसावल, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, रतलाम, छायापुरी होकर चलेगी। 

Tags:    

Similar News