UP Weather Alert! यूपी में 26 मई तक आंधी-बारिश के आसार, 40 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

Uttar Pradesh Weather Alert News, UP Mausam Ki Jankari: उत्तर प्रदेश के नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

Update: 2023-05-21 08:37 GMT

Uttar Pradesh Weather News, UP Mausam Ki Jankari: उत्तर प्रदेश के नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश मौसम विभाग (UP Weather Department) ने सोमवार से शुक्रवार 26 मई के दौरान प्रदेश के विभिन्न अंचलों में तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए कहा है की इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 

यह है कारण?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के मौसम में यह बदलाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, तेलंगाना के ऊपर केन्द्रित चक्रवातीय दबाव का नतीजा होगा। साथ उत्तर पश्चिम भारत में 23 मई को विकसित हो रहा पश्चिमी विक्षोभ भी राज्य के मौसम पर अपना असर दिखायेगा।

गर्मी का प्रकोप जारी 

फिलहाल प्रदेश के विभिन्न अंचलों में ग्रीष्म लहर का प्रकोप जारी है।जानकारी के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के सबसे गरम स्थान प्रयागराज व मथुरा-वृंदावन रहे। इन दोनों जिलों में दिन का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चित्रकूट में दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tags:    

Similar News