India's first Cabinet: भारत देश के आजाद होने पर बनी थी यह पहली कैबिनेट, बनाए गए थे ये मंत्री

Nehru's First Cabinet: आजाद भारत की पहली कैबिनेट में जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री व बनाए गए थे ये मंत्री।

Update: 2022-08-13 07:50 GMT

The first cabinet of independent India: भारत देश आज आजादी का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मना रहा है और देश भर में भारतीय तिरंगा लहराया जा रहा है। आजादी के 75वें  स्वतंत्रता दिवस (75th Indepence Day) को देश की सरकार उत्सव के रूप में मना रही है। भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था। अब देश को चलाने के लिए एक सरकार की जरूरत थी। उस समय जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के नेतृत्व में सरकार बनी और नेहरू जी प्रधानमंत्री बने थे, जबकि उनकी कैबिनेट में ये मंत्री बनाए गए थे।

आजादी से पहले बनी थी अंतरिम सरकार

India's first Cabinet: खबरों के अनुसार भारत के आजाद होने से पहले 2 सितंबर 1946 को अंतरिम सरकार पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा बनाई गई थी। इस अंतरिम सरकार में सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, रामगोपालचारी, आसफ अली, शरद चंद्र बोस, जॉन मथाई जगजीवन राम, अली जाहिर और सीएच भाभा शामिल थे. लेकिन उस समय देश में संप्रदायिक दंगे जगह-जगह हो रहे थे, भारत पूरी तरह से आजाद नही हो पाया था।

सरकार का बना था यह पहल मंत्रिमंडल (First cabinet formed by the Government

आजाद भारत के पहले कैबिनेट में प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बने थे।
1- उप प्रधानमंत्री के साथ ही गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सरदार पटेल को दी गई थी।

2- डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को खाद्द एवं कृषि मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया।
3-रेल और परिवहन विभाग डॉक्टर जॉन मथाई को दिया गया।
4- सरदार बलदेव सिंह को रक्षा मंत्री के रूप में चुना गया।
5- वित्त मंत्रालय का दायित्व आरके शनमुखम शेट्टी को दिया गया।

6- भीमराव अंबेडकर को विधि मंत्रालय सौंपा गया।
7- राजकुमारी अमृत कौर को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।
8- जनसंघ के संस्थापक रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आपूर्ति विभाग सौंपा गया।
9- जगजीवन राम को श्रम मंत्रालय का कार्यभार संभालने को दिया गया।

10- संचार मंत्री के रूप में रफी अहमद किदवई को चुना गया।
11- खनन एवं ऊर्जा मंत्रालय वीएन गाडगिल को बनाया गया।

Tags:    

Similar News