गणेश चतुर्थी पर 126 साल बाद बन रहा है ग्रहों का ये संयोग, इन चार राशियों के लिए है अति उत्तम

गणेश चतुर्थी पर 126 साल बाद बन रहा है ग्रहों का ये संयोग, इन चार राशियों के लिए है अति उत्तमनई दिल्ली गणेश चतुर्थी पर्व 22 अगस्त को

Update: 2021-02-16 06:29 GMT

गणेश चतुर्थी पर 126 साल बाद बन रहा है ग्रहों का ये संयोग, इन चार राशियों के लिए है अति उत्तम

नई दिल्ली (विपिन तिवारी ) : गणेश चतुर्थी पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर इस बार ग्रह नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक गणेश चतुर्थी पर 126 साल बाद सूर्य और मंगल अपनी-अपनी स्वराशि में स्थित हैं। जहां सूर्य अपनी सिंह राशि में है तो वहीं मंगल भी अपनी मेष राशि में बैठा है। दोनों ग्रहों का ये संयोग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ है।

आइए जानते हैं सभी राशियों पर इसका प्रभाव...

मेष राशि 

आपके पंचम भाव में सूर्य जबरदस्त तरीके से शुभ कार्यों में वृद्धि करेगा। इस दौरान आप अपनी नई कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल होंगे।

रेलवे ने बंद किया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का टेंडर ,जानिए चीन कनेक्शन

वृषभ राशि

चौथे भाव का सूर्य आपके सुखों में कमी ला सकता है। इस दौरान आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। मन में अशांति का भाव पैदा कर सकता है।

मिथुन राशि

आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सूर्य आप में ऊर्जा शक्ति का भंडार भर देगा। हालांकि आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। 

कर्क राशि 

आपके धन भाव में सूर्य आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। लेकिन इस दौरान आप किसी को कड़वे शब्द भी बोल सकते हैं। इसलिए बोलते समय सावधानी बरतें।

सिंह राशि 

समय आपके लिए उत्तम होगा। लेकिन सूर्य का गोचर आपके स्वभाव में क्रोध और अहंकार ला सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। यह गोचर आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगा।

कन्या राशि 

सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं है। आपके लिए यह कष्टकारी रह सकता है। धन हानि होने की संभावना है। यात्रा करते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी।

GOOD NEWS: भारत सरकार देगी 50 लाख कोरोना वैक्सीन डोज का पहला ऑर्डर, पढ़िए

तुला राशि 

सूर्य का गोचर आपकी आमदनी बढ़ाएगा। आय के नए स्रोतों का सृजन होगा। इस दौरान आपको किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी में प्रमोशन की भी संभावनाएं बन रही हैं।

धनु राशि 

आपके भाग्य में वृद्धि होगी। भाग्योदय के भी योग हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। समाज कल्याण के कार्यों में आप बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। 

मकर राशि 

अष्टम भाव में सूर्य आपको अचानक से आर्थिक लाभ दिलाएगा। ससुराल पक्ष से आपको किसी प्रकार की गुड न्यूज मिलने की संभावना है। रिसर्च के छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल होगी।

कुंभ राशि 

यह संयोग आपको साझेदारी के कार्य व्यापार में तरक्की दिलाएगा। आय में वृद्धि भी होगी। हालांकि वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं होगी।

मीन राशि 

शत्रुभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ होगा। आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। सेहत भी आपकी दुरुस्त रहेगी। किंतु, अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

आखिरकार WHO ने खोला मुँह, बताया कब खत्म होगा दुनिया से कोरोना वायरस..

Similar News