Weather Report: देश के इन राज्यों दो दिन जमकर सताएंगी सर्दी, कोहरे के साथ रहेगी शीतलहर

Weather Forecast: सर्दी का सितम इन दिनों जारी है और कई राज्यों में दो दिन शीतलहर चलेगी

Update: 2022-01-25 02:57 GMT

Mausam Ka haal (weather report): भारी बर्फबारी, तो मैदानी इलाकों में बारिश और शीत लहर से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में घना कोहरा रहेगा। 25 से 27 जनवरी तक यहां शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ेगी। उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर में बर्फबारी और 4 दिन तक जारी रह सकती है।

IMD Weather Forecast: कई राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के भी आसार है। तकरीबन 20 किमी की रफ्तार से ठंडी हवा चलने से दिन में पारा 5 डिग्री लुढ़ककर 21 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के 36 जिलों में मावठा बरसा।

Weather of delhi: दिल्ली में कोल्ड-डे

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को कोल्ड डे रहेगा। वहीं 25 से 27 जनवरी तक कहीं मध्यम स्तर का तो किसी इलाके में घना कोहरा पड़ेगा। 28 से 29 जनवरी तक कोहरा लोगों को परेशान करेगा। सोमवार से लेकर बुधवार का दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सप्ताह भर अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

टूटा बारिश का रिकॉर्ड

जनवरी में सबसे अधिक बारिश दिल्ली में हुई है, जो कि 122 साल का रिकॉर्ड टूट गया। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बीते दो दिनों की बारिश ने दिल्ली में नया रिकॉर्ड बना दिया है।पहाड़ी इलाकेः बारिश और बर्फबारी जारी रहेगीजनवरी तक शीतलहर चलने और घना कोहरा छाने की संभावना है। रविवार को जयपुर में शीतलहर चली, दिन में पारा 16 डिग्री दर्ज हुआ।

यहां के मौसम का हाल (Mausam Ka Haal)

मध्य प्रदेश राज्य के ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ेगी, पंजाब में जनवरी की बारिश से 10 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। देश भर में जारी ठंड का असर मुंबई में भी दिख रहा है। मुंबई में बेमौसम बारिश हुई है और इसकी वजह से यहां तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा मौसम 10 वर्ष सामने आया है। मुबंई में भी अभी मौसम साफ होता नजर नही आ रहा है और आंधी बारिश की भी संभावना है।

Tags:    

Similar News