मुंबई से टकराने वाला है चक्रवाती तूफ़ान, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से करेगा हमला, पढ़िए

मुंबई से टकराने वाला है चक्रवाती तूफ़ान, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से करेगा हमला, पढ़िए मुंबई. कोरोना महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र 

Update: 2021-02-16 06:23 GMT

मुंबई से टकराने वाला है चक्रवाती तूफ़ान, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से करेगा हमला, पढ़िए

मुंबई. कोरोना महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र और गुजरात पर अब चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ का खतरा भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 3 जून को दक्षिण गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के तट पर पहुंच जाएगा। इसे देखते हुए मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के तटीय इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है। अभी यह तूफान मुंबई से 490 किमी, गोवा की राजधानी से 280 किमी और गुजरात के सूरत से 710 किमी दूर है। 

यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा: वेटिंग का टिकट होगा कन्फर्म, बस इस नंबर में करे WhatsApp

भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर में बन रहे दबाव के क्षेत्र को लेकर चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान अगले 12 घंटों में तूफानी चक्रवात और उसके अगले 12 घंटों में खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यही वजह है कि मुंबई के आसपास के जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ की दो टीमें पालघर, तीन मुंबई, एक ठाणे, दो टीमें रायगढ़ और एक रत्नागिरी में तैनात की गई हैं।
मछुआरों को समुद्र से वापस आने को कहा गया, निचले इलाके खाली कराए
  • मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी-मध्य अरब सागर में बन रहा दबाव 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा और मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे तक यह दबाव और तेज हुआ। अभी यह मध्य पणजी (गोवा) से 280 किमी पश्चिम-दक्षिणी पश्चिम, मुंबई (महाराष्ट्र) से 490 किमी दक्षिण-दक्षिणी पश्चिम और सूरत (गुजरात) से 710 किमी के दक्षिण-दक्षिणी पश्चिम में अरब सागर के केंद्र में है।
  • मौसम विभाग का कहना है कि इस समुद्री तूफान में दो मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ये लहरें लैंडफॉल के दौरान मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिले के निचले तटीय इलाकों से टकराएंगी। मछुआरों को समुद्र से वापस आने को कहा गया है। तटीय इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
  • 6 साल में सिक्स पैक एब बनाने वाला बच्चा, पढ़िए पूरी खबर…

महाराष्ट्र के 6 जिले प्रभावित हो सकते हैं 
  • मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि है कि 3 जून को गंभीर चक्रवाती तूफान की रफ्तार 90-105 किमी प्रति घंटे होगी। इसके बुधवार को एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर शहर और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों को पार करने का अनुमान है।
  • अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे, रायगढ़ , मुंबई और पालघर जिले ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
  • मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात की है और राज्य की तैयारियों का जायजा लिया है।
1891 के बाद पहली बार आया इस तरह का तूफान मौसम विभाग के साइक्लोन ई-एटलस के मुताबिक- 1891 के बाद पहली बार अरब सागर में महाराष्ट्र के तटीय इलाके के आसपास समुद्री तूफान की स्थिति बन रही है। एक अंग्रेजी अखबार ने मौसम विज्ञानी अक्षय देवरस के हवाले से लिखा है कि इससे पहले 1948 और 1980 में दो बार इस तरह का दवाब (डिब्रेशन) बना था और तूफान आने की स्थिति बनी थी,लेकिन बाद में स्थिति टल गई थी। दो जून दोपहर के बाद से तीन जून तक महाराष्ट्र में काफी तेज गति से हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है। [signoff]

Similar News