राष्ट्रीय

6 साल में सिक्स पैक एब बनाने वाला बच्चा, पढ़िए पूरी खबर...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
6 साल में सिक्स पैक एब बनाने वाला बच्चा, पढ़िए पूरी खबर...
x
6 साल में सिक्स पैक एब बनाने वाला बच्चा, पढ़िए पूरी खबर...तेहरान. लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर सेंसेशन बना 6 साल की उम्र

6 साल में सिक्स पैक एब बनाने वाला बच्चा, पढ़िए पूरी खबर...

तेहरान. लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर सेंसेशन बना 6 साल की उम्र में सिक्स पैक एब बनाने वाले आरत होसैनी की खूबियां हैं। वह इंस्टाग्राम स्टार और सॉकर प्लेयर होने के साथ जिम्नास्ट भी हैं। इन्हें अक्सर लोग लड़की समझ बैठते हैं।
ईरान के बाबोल शहर में रहने वाले आरत अपने सिक्स पैक एब और सॉकर के कारण सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं, और अब फुटबाल स्टार मेसी जैसा बनना चाहते हैं।

ATM CARD का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए है, पढ़ लीजिए..

छोटी सी उम्र में इतना नाम कमाने वाले लिटिल चैम्पियन की कहानी - सॉकर प्लेयर को बॉडी ने बनाया स्टार : आरत के पिता मोहम्मद ने इनकी ट्रेनिंग काफी कम उम्र में ही शुरू कर की थी। आरत ने 9 महीने की उम्र से जिम्नास्टिक करना शुरू किया और दो साल की उम्र पूरी होने तक अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बन चुका था। आरत को सॉकर खेलना काफी पसंद है, लेकिन वे चर्चा में अपनी बॉडी के कारण आए।
सोशल मीडिया स्टार : आरत का जन्म इंग्लैंड के लिवरपूल में हुआ था, अब वह लिवरपूल एकेडमी में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर आरत की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर इनके 4 मिलियन फॉलोअर हैं। इनकी लगभग हर एक पोस्ट पर मिलियन लाइक हैं।
इंस्टाग्राम पर डेब्यू: आरत के पिता का कहना है कि बेटे में अनोखे टैलेंट को देखने के बाद आसपास के लोगों ने सलाह दी कि इंस्टाग्राम पर उसका एक पेज बनाना चाहिए। पेज बनने के बाद तेजी से लोगों ने उसे पसंद किया और लाखों फॉलोअर जुड़ गए।

Good News: Amazon अपने Customers को Free में देगा ये, 50 हजार रुपए…

आरोपों का सामना किया: आरत के पिता पर कई बार यह आरोप भी लगे कि वह अपने बेटे से पैसे कमाने के लिए ऐसा करा रहे हैं। जिसका उन्होंने जवाब दिया, उनका कहना है कि बेटा हमेशा से एथलेटिक्स एक्टिविटीज में एक्टिव रहा है। मैंने सिर्फ एक पिता के तौर पर उसकी उन चीजों में मदद की है जो वह करना चाहता है।
लियोनेल मेसी के फैन: आरत दीवार पर चढ़ने की कला में भी माहिर हैं। अब उनका सपना है कि बड़े होकर बार्सिलोना सॉकर क्लब के लिए खेलें। उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में लियोनेल मेसी शामिल हैं। आरत मेसी की तरह की खेलना चाहते हैं। फोटो [signoff]
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story