Weather Alert! रिकॉर्ड तोड़ने वाली है गर्मी, 15 अप्रैल के बाद भीषण लू चलने की संभावना

मौसम विभाग (weather department) की माने तो इस वर्ष गर्मी अपने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है।

Update: 2022-04-07 09:06 GMT

मौसम विभाग (weather department) की माने तो इस वर्ष गर्मी अपने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है। आने वाले 4 से 6 दिनों बाद गर्मी अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर देगी। 15 अप्रैल के बाद तेज लू चलने की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि उत्तर पश्चिम भारत और इस से लगे हुए भारत के अन्य इलाकों में अप्रैल के महीने से ही तेज गर्मी पड़ने लगेगी।

पूर्व में मौसम विभाग ने जताई थी संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने पूर्व अनुमान लगाते हुए पहले ही कहा था कि मार्च का महीना समाप्त होते-होते गर्मी अपने तेवर दिखाने आ शुरू कर देगी। गर्मी पड़ने का मुख्य कारण पश्चिमी राजस्थान और इससे लगे गुजरात के इलाकों में गर्मी बढ़ जाने की वजह से पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी का असर दिखने लगा था।

राजधानी में बढ़ रहा तापमान

बढ़ रही गर्मी का असर देश की राजधानी दिल्ली में भी महसूस की जा सकती है। दिल्ली का अधिकतम पारा एक ओर जहां 40 डिग्री तक पहुंच गया है वहीं दोपहर के समय लू चलने से सड़कों में आवागमन कम हो जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि दिल्ली के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को दिल्ली का तापमान 40 से बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंच गया। वही अंदाजा लगाया जा रहा है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक पारा 44 से 45 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

एहतियात बरतने के निर्देश

लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। लोगों से दोपहर के समय कम से कम या आवश्यक होने पर ही निकलने के लिए कहा है। साथ ही लोगों से पानी ज्यादा पीने और खुले सिर धूप में निकलने से मना किया गया है। अगर इन प्राथमिक एहतियात का पालन किया गया तो अवश्य ही लू से बचा जा सकता है।

Tags:    

Similar News