बड़ी खबर: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से पूरा गांव मलबे में दबा, 5 से 6 शव निकाले, 120 लोगों के फंसे होने की आशंका

Raigad Khalapur Irshalwadi Landslide News: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में बड़ा हादसा हुआ है।

Update: 2023-07-20 03:26 GMT

Raigad Khalapur Irshalwadi Landslide News: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पूरा एक गांव भूस्‍खलन की चपेट में आ गया। रात को सोते वक्त कई लोगों पर काल के गाल में समा गए। रिपोर्ट्स के अनुसार मलबे में 120 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बता दें की यह हादसा बुधवार की आधी रात को हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अब तक पांच से छह शव निकाले जा चुके हैं। इसी के साथ साथ ही कुल 27 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें दो से तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

कई बचाव दल काम कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। जहां अन्य फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है। इस हादसे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के न‍िर्देश द‍िए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार के अनुसार गांव का 90% हिस्सा मलबे में समा गया है। बताया जा रहा है की यहां 30 से 35 आदिवासी घरों की एक बड़ी बस्ती थी। मलबे में 120 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। चूंकि मिट्टी अभी भी ऊपर गिर रही है। इसलिए बचावकर्मी भी खतरे में हैं।

Raigad Khalapur Irshalwadi Landslide Video



Tags:    

Similar News