PM Kisan: मोदी सरकार का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, जल्दी करें ये काम नहीं तो नहीं आएगी अगली किस्त

किसानों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

Update: 2022-03-29 13:29 GMT

मेदी सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। यह घोषणा पीएम किसान सम्मान निधि के लिए है। आनेवाले समय में पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी होने वाली है। जो किसानों के खाते में सीधे भेजी जाती है। लेकिन इस बार मोदी सरकार ने एक परिवर्तन कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि अब किसानों को ई-केवाईसी करवानी होगी। जिनके द्वारा ऐसा नहीं करवाया गया है उनकी किस्त अटक सकती है।

बढ़ाई गई अवधि

पीएम किसान समम्मन निधि की राशि अब उसी खाते में की जायेगी जिसके द्वारा ई-केवाईसी करवा दी गई है। इसके लिए पहले 31 मार्च 2022 की समय अवधि निश्चित की गई थी। लेकिन अब किसानों को असुविधा से बचाने के लिए 22 मई 2022 अतिम तिथि कर दी गई है। कहा गया है कि इस अवधि में किसान ई-केवाईसी करवा लें।

घर बैठे करें ई-केवाईसी

  1. जानकारी के अनुसार ई-केवाईसी करने के लिए आप अपने घर बैठे मोबाइल से भी कर सकते हैं। इसके लिए कुछ सामान्य बातों को जानना   आवश्यक है। कहा गया है कि अगर इन बातों को ध्यान नहीं दिया जाय तो अगली किस्त अटक जायेगी।
  2. बताया गया है कि इसके लिए किसान कार्नर में ईकेवाईसी विकल्प पर जायें।
  3. बयोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केन्द्र से सम्पर्क करें। या फिर सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
  4. इसके बाद दांए हाथ पर आपको टैब्स मिलेंगे जिसमें ई-केवाईसी लिखा होगा उस पर क्लिक करें।
  5. ऐसा करने के बाद आसानी से किस्त का स्टेटस चेक किया जा सकता है।
  6. किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान की वेवसाइट पर जाएं।
  7. इसके बाद राइट साइड पर फार्मर्स कार्नर पर जाएं जहां बेनेफिशियरी स्टेटस आप्शन पर क्लिक करें।
  8. इसके बाद नया पेज खुलेगा। यहा पर अपना आधार नम्बर, मोबाइल नम्ब डालें। इसके बाद अपने स्टेटस की पूरी जानकारी लें।

Tags:    

Similar News