Pashu Kisan Credit Card Yojana: पशु पालन के लिए सरकार कर रही सहायता,जानिए इस योजना के बारे में

पशु पालन के लिए के सरकार पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Pashu Kisan Credit Card Yojana) के तहत सहायता कर रही है।

Update: 2022-03-03 10:57 GMT

Pashu Kisan Credit Card Yojana: भारत सरकार की ओर से पशुपालन (animal husbandry) कर रहे किसानों को सहायता देने के लिए एक योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जो पहले से पशुओं को पालन रहे है। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को अपने पशु पालने में कोई परेशानी न हो और उनकी आय बढ़ सके। सरकार ने किसानों के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Pashu Kisan Credit Card Yojana) शुरू की है। इसमें किसानों के डेबिट कार्ड जारी किया जाता है कि जिससे वह आपनी आवश्यकता के अनुसार राशि निकाल सकता है। साथ ही समय पर ऋण राशि का भुगतान करने पर ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। किसानों के लिए यह योजना काफी लाभप्रद और सहयोगी सिद्ध हो रही है।

Pashu Kisan Credit Card Yojana: कितना मिलता है लोन

जानकारी के अनुसार पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Yojana) के माध्यम से किसानों को अलग-अलग मवेशियों पर अलग-अलग राशि दी जाती है। बताया गया है कि गाय पालकों को 40783 रूपये तो वहीं भैंस पालने वालों को 60249 रूपये दिये जाने का प्रावधान किया गया है। वही भेड पालाकों को 4063 तथा मुर्गी पालकों को 720 रूपये दिये जाते हैं।

Pashu Kisan Credit Card Yojana: किस्त में मिलेगी राशि

किसानों को यह राशि एक मुस्त नही दी जाती। इसके लिए 6 बराबर बराबर किस्त बनाई गई है। जैसे ही पहली किस्त जारी कर दी जायेगी उसके बाद लोन (Loan) शुरू होना माना जायेगा। इस पर बैंक द्वारा 7 प्रतिशत सालाना व्याज लिया जायेगा तो वहीं अगर किसान समय पर लोन देता है तो उसे 3 प्रतिशत व्याज में छूट दी जायेगी।

Pashu Kisan Credit Card Yojana: किसे मिलेगा लोन

जानकारी के अनुसार यह लोन (Pashu Kisan Credit Card Yojana Loan) उन्ही किसानों को दिया जायेगा जिनक सिबिल ठीक होगा। साथ में पशुओं का बीमा होना भी आवश्यक है। किसान को अपने पशु के स्वास्थ्य की जांच करवाकर हेल्थ सर्टिफिकेट बनवानी होगी।

Tags:    

Similar News