Indian Railways: मुंबई मंडल में 21 मई को रहेगा मेगा ब्लॉक, हजारो यात्री होंगे प्रभावित, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

Indian Railways News: देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

Update: 2023-05-20 03:14 GMT

Indian Railways

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य रेल, मुंबई मंडल ने रविवार को दिनांक 21.05.2023 को विभिन्न इंजीनियरिंग एवं अनुरक्षण कार्यों हेतु उपनगरीय खण्डों में मेगा ब्लॉक का उन्नयन किया जायेगा: माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 03.55 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.25 बजे से दोपहर 03.35 बजे के बीच छूटने वाली डाउन सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और अपने निर्धारित स्टॉप पर रुकेगी। ठाणे के आगे इन सेवाओं को डाउन लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

जनकारी के अनुसार ठाणे से सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक अप फास्ट लाइन की सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन की ओर चलेंगी और अपने निर्धारित स्टॉप पर रुकेंगी। उसके बाद ट्रेनों को उचित फ़ास्ट ट्रैक पर डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर मार्ग पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक (बेलापुर/नेरूल-खरकोपर रूट को छोड़कर)* अप हार्बर मार्ग पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए सेवाएं पनवेल से सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर जाने वाली डाउन हार्बर मार्ग पर सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक रद्द रहेगी. 

सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए अप ट्रांसहार्बर मार्ग की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के बीच डाउन ट्रांसहार्बर रूट की सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी स्पेशल लोकल चलेगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर-खरकोपर और नेरूल-खरकोपर के बीच लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।

Tags:    

Similar News