कंगना ने कहा मैंने सुशांत के हत्यारो का खुलासा किया तो भड़क गए सीएम उद्धव, उनके बेटे आदित्य के साथ घूमते है हत्यारे, देखते है कौन-किसे...
मुंबई में 5 दिन बिताने के बाद कंगना रनोट सोमवार को बहन रंगोली के साथ मनाली पहुंच गईं। 9 सितंबर को वे मुंबई पहुंची थीं। इसके बाद कंगना ने आदित्य ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे की दिकत यह है कि मैंने मूवी माफियाओं का पर्दाफाश किया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुशांत के कातिल मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य ठाकरे के साथ हैं। एट्रेस बोलीं- देखते हैं कौन किसे फिस करता है?: कंगना रनोट ने ट्वीट किया कि समस्या यह है कि मैंने मूवी माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया, जो उनके बेटे आदित्य ठाकरे के साथ पार्टी करते थे।
यह मेरा बड़ा अपराध है, इसलिए अब वे मुझे फिस करना चाहते हैं। ठीक है, देखते हैं कि कौन किसे फिस करता है। कंगना ने ट्वीट में लिखा- ''भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, जिस तरह से इन दिनों लगातार मुझे आतंकित किया गया था और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोडऩे की कोशिश में लगातार हमले और गालियां दी गईं। मुझ पर हमले को लेकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट थे। कहना चाहिए कि पीओके को लेकर कही गई मेरी बात सही थी.