Interview Questions: अगर लड़का लड़की को प्रपोज करता है तो क्या अपराध की श्रेणी में आता है?

Interview Questions: आईएएस की परीक्षा के लिए ऐसे ऐसे प्रश्न किए जाते हैं जिनके संबंध में उत्तर देना कई बार कठिन लगने लगता है। तो वहीं कई बार दो अर्थी प्रश्नों के उत्तर में निर्णय लेना अभ्यर्थी को मुश्किल में डाल देता है।

Update: 2022-03-14 07:16 GMT

Interview Questions: आईएएस की परीक्षा के लिए ऐसे ऐसे प्रश्न किए जाते हैं जिनके संबंध में उत्तर देना कई बार कठिन लगने लगता है। तो वहीं कई बार दो अर्थी प्रश्नों के उत्तर में निर्णय लेना अभ्यर्थी को मुश्किल में डाल देता है। हो भी क्यों ना। जब हमें देश के सबसे बड़े प्रशासनिक पद के लिए चुना जा रहा है तो अवश्य ही चयन प्रक्रिया काफी कठिन होगी। सबसे कठिन होती है इंटरव्यू। इंटरव्यू में आईक्यू टेस्ट होता है। आइए जानें प्रश्न और उनके उत्तर।

प्रश्न- डिस्ट्रिक्ट गजेटियर क्या होता है?

उत्तर- अंग्रेजों के जमाने में इसे हर साल बनाया जाता था, इसमें जिले भर के रिकॉर्ड रखे जाते थे।

प्रश्न- अकबर के नौ रत्नों के नाम बताइए?

उत्तर- 1. राजा बीरबल, 2. मियां तानसेन, 3. अबुल फजल, 4. राजा मान सिंह, 5. राजा टोडर मल, 6 मुल्ला दो प्याजा, 7 फकीर अज़ुद्दीन, 8 अब्दुल रहीम खान-ए-खाना, 9 फकीर अजियोद्दीन।

प्रश्न- रोबोटिक्स का भविष्य क्या है? क्या वो समय भी आएगा जब इंसानों की जगह रोबोट ले लेंगे?

उत्तर- इंसान ने रोबोट बनाए हैं। रोबोट में इमोशन और चेतना अभी नहीं आई है और आना भी मुश्किल है। इंसानों की जगह लेना रोबोट के लिए मुश्किल है।

प्रश्न- अगर लड़का जब लड़की को प्रपोज करता है तो क्या यह अपराध की श्रेणी में है?

उत्तर- नही सर. आईपीसी के किसी भी सेक्शन में प्रपोज करने को अपराध की श्रेणी में नहीं रखा गया है।

प्रश्न- कौन सा हॉस्पिटल वायसराय की पत्नी के नाम पर है?

उत्तर-यह हॉस्पिटल मध्यभारत के वायसराय की पत्नी एल्गिन के नाम से बनाया गया था। अब यह रानी दुर्गावती अस्पताल के नाम से जाना जाता है। जबलपुर का यह पहला हॉस्पिटल है।

प्रश्न- वह कौन सा जानवर है जो घायल होने पर इंसानों की तरह रोता है?

उत्तर- भालू।

प्रश्न- वकील काले रंग का कोट ही क्यों पहनते है?

उत्तर- काला कोट अनुशासन और आत्मविश्वास दर्शाता है।

प्रश्न- सूर्य की किरण में कितने रंग होते हैं?

उत्तर- सूर्य की किरण में 7 रंग होते हैं। (बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल)

प्रश्न- मांसपेशियों में किस अम्ल के एकत्रित होने से थकावट आती है ?

उत्तर- लैक्टिक अम्ल।

प्रश्न- अगर कोई लड़का आपके साथ ऑफिस में सेल्फी लेना चाहे तो आप क्या करोगी?

उत्तर- महिला उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें यह ट्रेनिंग में बताया जाएगा की विभिन्न परिस्थितियों में कैसे बर्ताव करना है।

Tags:    

Similar News