IAS Transfer 2022: सरकार ने आईएएस अधिकारियों के किये ताबड़तोड़ तबादले, जानें

हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार राज्य में प्रशासनिक अधिकरियों के तबादले किए जा रहे है

Update: 2022-12-05 17:31 GMT

Haryana IAS Transfer List 2022: राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए राज्य सरकार ताबड़तोड़ प्रशासनिक अधिकरियों को जिम्मेदारी दे रही है। 3 दिन पूर्व जंहा अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी वही अब 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौपी गई है।

इन्हे दी गई जिम्मेदारी

जारी सूची के तहत करनाल मंडल के कमिश्नर साकेत कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौपी गई है। जिसके तहत वे करनाल मंडल के साथ ही आयुष महानिदेशक का कार्यभार भी देखेगे। इसी तरह स्थानिय निकाय विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉक्टर जय इंदर सिंह छिल्लर को वित्त विभाग का अतिरिक्त सचिव भी बनाया गया है।

हाल ही में बदले गए है 17 अफसर

ज्ञात हो कि हरियाणा सरकार के द्वारा 3 दिन पूर्व ही राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 अफसरों की बदली की गई थी। इसमें सीएम सिटी करनाल डिवीजन के कमिश्नर भी शामिल रहे है। हरियाणा सरकार के द्वारा जो बदलावं किया गया था उसमें कृषि निर्देशक नरहरि सिंह बागड़ की पदस्थापना की गई है। यह पद अभी तक खाली पड़ा था। जिसे अब अधिकारी मिल गया है। तो वही अंबाला का निगम कमिश्नर प्रशांत पवार को बनाया गया है, जबकि पलवल के डिप्पटी कमिश्नर मुनीश शर्मा को बदल कर उनके स्थान पर नेहा सिंह को नया डीसी बनाया गया है।

Tags:    

Similar News