ह्यून्दे मोटर इंडिया अगस्त महीने के लिए अपनी कारों की रेंज पर आकर्षक छूट और बड़े पैमाने पर ऑफर दे रही है। ह्यून्दे ऑरा सेडान के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट ₹ 20,000 तक की कुल छूट के साथ उपलब्ध हैं।
छोटी कार खरीदने के इच्छुक ग्राहक इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठा सकते हैं जिसमें कार निर्माता सैंट्रो पर कुल ₹ 45,000 का लाभ दे रहा है. ग्राहक 5,000 ₹पये की कॉर्पोरेट छूट का विकल्प भी चुन सकते हैं।
ग्रैंड i10 पर दी जाने वाली कुल छूट पेट्रोल और डीज़ल दोनों कारों के लिए ₹ 60,000 तक है. इसमें ₹ 40,000 की नकद छूट और ₹ 5,000 की कॉर्पोरेट छूट शामिल है. साथ ही ₹ 15,000 का एक्सचेंज लाभ भी है।
ग्रैंड i10 Nios पर कुल लाभ ₹ 25,000 का है जिसमें ₹ 10,000 का कैश डिस्काउंट, रू 10,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹ 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। ह्यून्दे ऑरा सेडान के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट ₹ 20,000 तक की कुल छूट के साथ उपलब्ध है, जिसमें ₹ 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और ₹ 15,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
वहीं i20 प्रीमियम हैचबैक ₹ 35,000 तक के लाभ के साथ उपलब्ध है. इन लाभों में ₹ 15,000 नकद छूट, ₹ 15,000 एक्सचेंज बोनस और ₹ 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. ये ऑफर स्पोर्ट्ज और एस्टा वेरिएंट तक सीमित हैं। इसके अलावा, Hyundai Elantra ₹ 30,000 तक के विशेष लाभ केवल एक्सचेंज बोनस के लिए है।