Aadhaar Card की तर्ज पर सरकार बनाने जा रही हेल्थ कार्ड, जानिए क्या मिलेंगे इसमें बेनीफिट्स
सरकार जल्द ही Unique health Id बनाने जा रही हैं। जो Aadhaar Card जैसा होगा। इस कार्ड के बनने से आम आदमी को क्या फायदा होगा चलिए जानते हैं।
नई दिल्ली। डिजिटल हेल्थ मिशन (Digital Health Mission) के तहत सरकार अब हेल्थ कार्ड बनाने जा रही है। यह कार्ड एकदम आधार कार्ड जैसा होगा। जिसमें आधार कार्ड जैसा नम्बर मिलेगा। उस नम्बर की मदद से व्यक्ति के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली जा सकेगी। इस कार्ड की मदद से डॉक्टर व्यक्ति के पूरी हेल्थ की जानकारी ले सकेंगे। इस कार्ड की मदद से यह जानकारी मिल जाएगी कि कौन व्यक्ति कहां इलाज कराया है। इस कार्ड में व्यक्ति विशेष से जुड़ी पूरी जानकारी रहेगी। इस कार्ड के बन जाने से यह फायदा होगा कि अब व्यक्ति को अपनी जांचों की पूरी फाइल लेकर नहीं चलनी पड़ेगी। इस कार्ड की मदद से व्यक्ति के हेल्थ की पूरी जानकारी ली जा सकेगी।
व्यक्ति विशेष का यह कार्ड देखकर डॉक्टर पूरी जानकारी ले सकेंगे और आगे का इलाज करेंगे। इस कार्ड में स्वास्थ्य संबंधी व्यक्ति किन-किन योजनाओं का लाभ ले रहा है इसकी भी जानकारी रहेगी। जिसमें आयुष्मान भारत जैसी योजनााएं शामिल है।
नेशनल हेल्थ मिशन क्या है
रिपोर्ट् की माने तो सरकार डिजिटल हेल्थ मिशन (Digital Health Mission) के तहत इस कार्ड की शुरूआत करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करके हेल्थ मिशन से जोड़ना है। इसके अलावा इस कार्ड की मदद से भारत के हर नागरिक को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराना है। सरकार इस टेक्नालॉजी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहती है। यह सुविधा पूरी तरह से ऑन लाइन होगी। जिसे डिजिटल हेल्थ मिशन नाम दिया गया है।
क्या होगा इस कार्ड में
इस कार्ड के तहत सरकार हर व्यक्ति का स्वास्थ्य से जुड़ा डेटाबेस तैयार करेगी। जिसमें हर व्यक्ति का एक-एक मेडिकल रिकार्ड रखा जाएगा। इस आईडी की मदद से किसी व्यक्ति का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड देखा जा सकेगा। अगर व्यक्ति किसी डॉक्टर के पास जाता है तो उसे अपनी हेल्थ आईडी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कार्ड की मदद से यह जानकारी ली जा सकेगी कि इससे पहले क्या इलाज चला था। साथ ही उसने किन डॉक्टरों से परामर्श लिया और कौन-कौन सी दवाएं पहले चलाई जा रही है। इस हेल्थ कार्ड की मदद से सरकार लोगों को इलाज आदि में लक्षित मदद भी कर सकेगी। कार्ड में मौजूद पूरे डाटाबेस से यह जानकारी सरकार को होगी कि व्यक्ति किस श्रेणी में आता है एवं उसकी आर्थिक स्थिति क्या है। इसी कार्ड की मदद से सरकार सब्सिडी आदि का लाभ भी संबंधित व्यक्ति को देगी।
दर्ज होगी यह चीजें
इस कार्ड को तैयार करते समय व्यक्ति का मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर लिया जाएगा। इन दो रिकार्डो की मदद से यूनिक हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। जिसके लिए सरकार हेल्थ अथॉरिटी बनाएगी। जिसमें व्यक्ति का एक-एक डेटा जुटाया जाएगा। जिस व्यक्ति की हेल्थ आईडी बननी है, उसके हेल्थ रिकॉर्ड जुटाने के लिए हेल्थ अथॉरिटी की तरफ से इजाजत पूरी तरह से दी जाएगी। जिसके आधार पर आगे का काम बढ़ाया जाएगा। इस कार्ड को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, पब्लिक हॉस्पिटल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर या वैसा हेल्थकेयर प्रोवाइडर जो नेशनल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर रजिस्ट्री वह बना सकेगा। ऐसे में इस लिंक https://healthid.ndhm.gov.in/register की मदद से खुद को रजिस्टर कर आप भी इस हेल्थ कार्ड को बनवा सकता हैं।