Good News: छोटे-बड़े निजी क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए खुशखबरी, शिवराज सरकार ने की बड़ी घोषणा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार ने छोटे बड़े निजी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

Update: 2022-03-20 14:12 GMT

MP Private Employees News (मध्य प्रदेश प्राइवेट कर्मचारी न्यूज़) : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार ने छोटे बड़े निजी क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार की इस घोषणा के बाद निजी क्षेत्र के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब निजी क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सप्ताह में 1 दिन का अनिवार्य अवकाश दिया जाएगा। वहीं प्रति सप्ताह कार्यदिवस 48 घंटे का निश्चित किया गया है। इसके लिए बनाए गए नियम बहुत जल्दी लागू कर दिए जाएंगे।

राज्यपाल ने जारी किया राजपत्र

सरकार द्वारा भेजे गए इस प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत छोटे बड़े निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को हर हाल में सप्ताह मैं 1 दिन का अवकाश दिया जाएगा।

बताया गया है कि 8 मार्च 2022 को मध्यप्रदेश के राज्यपत्र में इस मामले के संबंध में सूचना प्रकाशन कर दिया गया है। जिसमें निश्चित किया गया है कि कोई भी कर्मचारी चाहे वह होटल हो रेस्टोरेंट हो या अन्य किसी भी तरह के कार्य जिसमें कर्मचारियों को 48 घंटे से ज्यादा काम करने की अनुमति नहीं होगी।

अगर कोई भी संस्थान किसी भी कर्मचारी से निश्चित किए गए कार्य घंटे से ज्यादा कार्यालय रहा है तो उस पर नियमन कार्यवाही की जाएगी। हर हाल में कर्मचारियों को 1 दिन का अवकाश देना अनिवार्य कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News