एम्स परिसर में लगी आग, मरीजों के बीच मच गया हड़कंप

ऋषिकेश। उत्तराखंड में ऋषिकेश एम्स परिसर के ओकोलाॅजी विभाग के बाहर आग लग गई। परिसर में लगी आग से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता है। बाताया जाता है कि आग लगने की जानकारी होते अस्पताल में भर्ती मरीज इधर-उधर भागने लगे। 

Update: 2021-04-02 09:49 GMT

ओंकोलॉजी विभाग में लगी आग

जानकारी के अनुसार गुरूवार को दोपहर के समय ओंकोलॉजी विभाग के बहरी हिस्से में आग लगी। उक्स स्थल में एम्स अस्पताल के कबाड एकत्र कर रखा हुआ था। जिसमें फर्नीचर के साथ ही पुराने कागजात भी रखे हुए थे। आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नही। विभाग टीम गठित कर जांच करवा रही है।

मरीजों ने देखा था धुआं

बताया जाता है कि ओंकोलॉजी विभाग के बाहर आग लगने की वजह से किसी को पहले पता ही नहीं चला। लेकिन काफी देर बाद परिसर में टहल रहे मरीजों को बाहर से धुआं उठता दिखा। जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। ऐसे दमकल केा सूचना देेने के साथ ही अस्पताल कर्मचारी भी आग बंुझाने में लग गये। बताया जाता है कि एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पया। 
 
Similar News