Weather Alert! देश के 5 राज्यों में घना कोहरा, 7 राज्यों में शीत लहर का अलर्ट, 24 घंटों में होगी बारिश

Weather Forecast: मौसम विभाग ने जारी किया देश के राज्यों का पूर्वानुमान

Update: 2022-12-25 02:39 GMT

मौसम। देश भर में मौसम का बदलाव हर पल देखा जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने जो मौसम का पूर्वानुमान जताया है उसके तहत देश के उत्तर-भारत के 5 राज्यों में बूंदाबादी के बीच घना कोहरा रहेगा तो वही 7 राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश-बिहार के कुछ जिलों में बारिश के आसार है जबकि उत्तर पश्चिम भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और झारखंड में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट से शीतलहर और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

जबकि मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही भारी ठंड का अनुमान जताया गया है तो वही गुजरात, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

जाने राज्यों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल में बर्फबारी के साथ ही छिटपुट बारिश संभावना है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़, बिहार, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक-दो जगहों पर बारिश संभव है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश, बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने असम मेघालय मणिपुर नागालैंड सहित अन्य पूर्वी राज्यों में तापमान में भारी गिरावट की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कोहरे की तीव्रता में भी वृद्धि देखी जाएगी। धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News