Delhi Weather: दिल्ली के लोगो के लिए बड़ा अलर्ट! शीतलहर कोहरे के बाद आज आंधी-बारिश की चेतावनी

दिल्ली में कोहरे ने तबाही मचाई हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने गुरवार के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Update: 2024-02-01 04:43 GMT

Delhi Me Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कोहरे ने तबाही मचाई हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने गुरवार के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगवार के दिन थोड़ा धुप आते ही वहां के लोग आनंदित हो गए लेकिन कुछ में फिर से कोहरे की चादर से पूरी दिल्ली छा गयी.

दिल्ली के मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश में भीगना नुकसानदायक हो सकता है। सर्दियों की बारिश करीब दो महीने बाद हो रही है। इससे पहले नवंबर में बारिश हुई थी।

सर्दियों में लंबे समय बाद बारिश की संभावनाएं बनी हैं। आज मध्यम हवाओं और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। घना कोहरा और मध्यम हवा ठंड बढ़ा सकती है। कुछ जगहों पर दिन के समय शीतलहर की स्थिति भी रह सकती है। सर्दियों की बारिश के लिए जनवरी और फरवरी मुख्य महीने हैं। 

Tags:    

Similar News