Chandra Grahan 2021: वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार को, भारत के इस राज्य में आएगा कुछ क्षण के लिए नजर

580 साल में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण।

Update: 2021-11-18 13:27 GMT

Chandra Grahan 2021: वर्ष का आखिरी चन्द्रग्रहण शुक्रवार यानि कि 19 नवंबर 2021 को पड़ रहा है। पुर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा और यह भारतीय समय अनुसार दिन में दोपहर 12.48 बजे से शुरू होगा और शाम 4.17 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण काल दोपहर 12.48 बजे से शुरू होगा, मध्य दोपहर 2.22 बजे और मोक्ष शाम 4.17 मिनट पर होगा। दरअसल दिन में ग्रहण होने के कारण स्पष्ट रूप से इसे नही देखा जा सकेगा।

3 घंटे 28 मिनट का ग्रहण

नासा की वेबसाइट के अनुसार ये आंशिक चंद्रग्रहण 3 घंटे 28 मिनट का रहेगा। जो 580 साल में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के अतिरिक्त भारत में इस चंद्रग्रहण का सूतक नहीं रहेगा, इस ग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं रहेगी। जहां-जहां चंद्र ग्रहण दिखाई देता है, सिर्फ उन क्षेत्रों में ही सूतक जैसी धार्मिक मान्यताएं मान्य होती हैं।

अरूणाचल प्रदेश में आएगा नजर

खगोलविद् के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के कुछ ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम 4.17 बजे कुछ सेकंड्स के लिए आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसके बाद पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो कि 5.33 मिनट तक रहेगा। पेनुम्ब्रल चंद्र ग्रहण में चंद्र के आगे धूल जैसी परत दिखाई देती है। इसका कोई ज्योतिषीय महत्व नहीं है, ना ही इसका कोई असर होता है। विद्रवानों का कहना है कि 2021 से पहले इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 27 फरवरी 1440, को पूर्णिमा पर हुआ था।

इन देशो में दिखेगा ग्रहण

19 नवंबर का आंशिक चंद्र ग्रहण पश्चिमी अफ्रिका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण का मोक्ष चंद्रोदय के समय ऑस्ट्रेलिया, इन्डोनेशिया, थाईलैंड, भारत के पूर्वोत्तर भाग, चीन और रूस में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण को लेकर बताया गया है कि जब पृथ्वी परिक्रमा करते समय सूर्य और चंद्र के बीच आ जाती है, ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में आ जाते हैं, तब चंद्र ग्रहण होता है। इस स्थिति में सूर्य की रोशनी चंद्र तक पहुंच नहीं पाती है और चंद्र दिखाई नहीं देता है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्र आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण होता है।

Tags:    

Similar News