24 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक! क्या न्यू ईयर मानाने राहुल गांधी छुट्टी में जा रहे?

Rahul Gandhi going on a holiday to celebrate New Year: कहा जा रहा है कि राहुल गांधी नए साल की छुट्टी मानाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को ब्रेक दे रहे हैं

Update: 2022-12-12 13:50 GMT

Break on Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में बीते एक महीने से चल रही भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक लगने वाला है. कहा जा रहा है कि 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने के बाद Rahul Gandhi ब्रेक लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए विदेशी टूर में जा रहे हैं. जिसके चलते 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर विराम रहेगा। 

गौरतलब है कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में पहुंचने वाली है. लगभग 70% यात्रा पूरी हो गई है. 24 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच जाएगी और उसके बाद एक हफ्ते का ब्रेक रहेगा 

24 दिसंबर से 2 जनवरी तक राहुल गांधी कहा जाएंगे? 

लोगों का कहना है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को एक हफ्ते के लिए ब्रेक इसी लिए दे रहे हैं क्योंकि उन्हें नया साल सेलिब्रेट करना है. वह  हर साल छुट्टियां मानाने के लिए फॉरेन टूर करते हैं और इसके लिए वह भारत जोड़ो यात्रा को भी ब्रेक दे रहे हैं. 

हालांकि कांग्रेस का कहना है कि उत्तर भारत में सफर करने से पहले भारत जोड़ो यात्रा के काफिले में चल रहे 60 कंटेनर्स की मरम्मत करनी है इसी लिए यह ब्रेक लिया जा रहा है. 

27 को श्रीनगर पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा 

दिल्ली से पंजाब होते हुए भारत जोड़ो यात्रा 27 जनवरी 2023 को श्रीनगर पहुंचेगी और यहीं इस यात्रा का समापन होगा। हालांकि कहा जा रहा है कि दक्षिण से उत्तर भारत की यात्रा के बाद राहुल गांधी नार्थ ईस्ट से लेकर पशिचम भारत तक एक और यात्रा में जाएंगे। फ़िलहाल भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है जहां से काफिला दिल्ली के लिए रवाना होगा 

Tags:    

Similar News