PM Kisan Samman Nidhi Yojana को लेकर बड़ी अपडेट, अगर यह काम नहीं किया तो हो जाएगी देर

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देखा गया है कि कई किसान अपात्र होते हुए भी किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की राशि ले चुके।

Update: 2022-05-13 06:47 GMT

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देखा गया है कि कई किसान अपात्र होते हुए भी किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की राशि ले चुके। सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों पर खरा न उतरने के बाद भी लोगों द्वारा सम्मान निधि का लाभ लिया गया। अब सरकार का प्रयास है कि जिन अपात्र किसानों ने किसान सम्मान निधि की राशि वापस कर सकते हैं। इन पर कोई कार्यवाही नहीं होगी इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से पैसे वापस करने की व्यवस्था कर दी गई है। अब आप एक क्लिक पर ऑनलाइन माध्यम से भी पैसा लौटा सकते हैं।

बनाई गई लिंक

अभी तक प्रधानमंत्री किसान वेबसाइट पर यह आप्सन दिया गया हैं। जिसके तहत वेबसाइट को और विस्तार देते हुए बढ़ा दिया गया है। यह ऑप्शन अपात्र किसानों द्वारा पैसा वापस करने के लिए किया गया है। अब आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर पैसा वापस करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

इसके लिए बताया गया है कि सबसे पहले लिंक को क्लिक करना है। जिसके बाद एक पेज खुल जाएगा

पैसा लौटाने का विकल्प है। कार्य के अनुसार इसके लिए उस पर क्लिक करना होगा। जिस पर आपको मोबाइल नंबर, फोटो, राशि भरकर पैसा लौटा सकते हैं।

2018 में शुरू की गई योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) देने की योजना केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 में लागू की गई। किसानों को आर्थिक तौर पर मदद पहुंचाने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को हर वर्ष 6000 रूपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। इसके लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए गए थे। जिससे गरीब एवं कमजोर किसानों की मदद हो सके।

लेकिन योजना की पात्रता न होने के बाद भी गलत तरीके से कई किसानों ने अपने नाम जुड़वा लिए। और प्रधानमंत्री किसान सम्मान (PM Kisan Samman) निधि योजना के तहत 6000 रुपए प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे किसानों चिन्हित कर लिया गया है। और उन्हें अपात्र होने की दशा में राशि लौटाने के लिए नोटिस जारी की जा रही है।

Tags:    

Similar News