SBI Home Loan: एसबीआई होम लोन की ब्याज दरों में बड़े बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर?

SBI Home Loan New Interest Rates: लगभग हर व्यक्ति का एक सपना होता है उसका अपना घर।

Update: 2022-04-18 11:20 GMT

SBI Home Loan New Interest Rates : लगभग हर व्यक्ति का एक सपना होता है उसका अपना घर। और इस सपने को साकार कर रही हैं 'SBI होम लोन' की स्कीम। जी हां! भारतीय स्टेट बैंक से होम लोन प्राप्त करें वो भी सस्ती दरों पर। देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को बेहद सस्ती दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रही है। आपको बता दें कि इस बैंक में 6.65% की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त हो रहा है। इतना ही नहीं बैंक महिलाओं के लिए विशेष छूट प्रदान कर रही है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी --

बैंक महिलाओं को दे रही है विशेष छूट;

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से मिलने वाली जानकारी के अनुसार होम लोन स्कीम में महिलाओं को विशेष रियायत दी जा रही है। महिलाओं को मिलने वाले होम लोन में प्रत्येक महिला हर तरह के लाभ उठा सकती है और साथ ही साथ वो छूट का लाभ भी उठा पाएंगी। यानी महिलाओं को होम लोन पर कम ब्याज देना होगा।

क्रेडिट स्कोर पर बेस्ड है होम लोन;

आपको बता दें भारतीय स्टेट बैंक होम लोन स्कीम लिंक है क्रेडिट स्कोर से। यानी जितना अच्छा क्रेडिट स्कोर होगा उतना ही ज्यादा होम लोन लिया जा सकता है।

बैंक के ऑफिशियल हैंडल पर किया गया लोन के संबंध में ट्वीट;

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से इसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा था - एसबीआई होम लोन के साथ पाए अपने सपनों का घर पाएं। बैंक 6.65 फीसदी वार्षिक दर से होम लोन दे रहा है।

क्या है इस होम लोन की नियम और शर्तें?

जो ग्राहक इस होम लोन का लाभ उठाना चाहते हैं वो भारत के नागरिक हों और उनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो। लोन की समय सीमा की बात करें तो 30 वर्ष है लोन की समय सीमा है। लोन लेने की अधिकतम आयु है 70 वर्ष।

यानी जिस व्यक्ति की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच है वो लोन लेने के पात्र हैं।

क्यों फायदेमंद है ये होम लोन?

● यह होम लोन बिना किसी इनडायरेक्ट फीस जमा करे मिल सकता है।

● इस होम लोन की प्रोसेसिंग फीस भी बहुत कम है और साथ ही ब्याज दरें भी कम है।

● लोन को चुकाने का समय भी काफी ज्यादा है यानी कि लोन लेने के 30 वर्षों तक लोन को चुकाया जा सकता है।

● अगर लोन कोई महिला ग्राहक ले रही है तो उसको और भी कम ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध है।

एसबीआई होम लोन के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया 1800112018 नंबर पर कॉल करें।

Tags:    

Similar News