किसानों के लिए बुरी ख़बर.. अगले महीने खेतों में हमला करने आएगा टिड्डियों का दल।

किसानों के लिए बुरी ख़बर.. अगले महीने खेतों में हमला करने आएगा टिड्डियों का दल। एक तरफ देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है वहीं दूसरी और

Update: 2021-02-16 06:22 GMT

किसानों के लिए बुरी ख़बर.. अगले महीने खेतों में हमला करने आएगा टिड्डियों का दल।

एक तरफ देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है वहीं दूसरी और युद्ध के लिए नया विनाशकारी दुश्मन देश में आक्रमण की तैयारी कर रहा है। राजस्थान में पहले से ही पाकिस्तान से आई करोड़ो टिड्डियों के दल ने खेतों को सफाया कर दिया है, वही सरहद पार भी टिड्डियों का आतंक जारी है। पाकिस्तान के एक तिहाई हिस्से में टिड्डियों ने अंडे दे दिए हैं जो आने वाले दिनों में देश के लिए एक बड़ा संकट बन कर खड़ा हैं। यह भी एलर्ट जारी किया गया है कि पूर्वी अफ्रीका से भी टिड्डियों का झुंड अगले महीने के अंत तक भारत पहुंचेगा। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि एजेंसी ने उस बारे में चेतावनी जारी की है।

‘इतना प्रेशर बना दिया की मैं तनाव झेल नहीं पाया’, लिखकर जनता के चहेते थाना प्रभारी ने Suicide कर लिया

राजस्थान को अभी राहत नहीं

पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान से राजस्थान की और आई टिड्डियों छेत्रिय किसानों की पुरी मेहनत बर्बाद कर दी, बडी मुश्किल के बाद सरकार और किसानों ने इस आपदा का मुकाबला किया और कुछ समय के किए इससे बच गए मगर विशेषज्ञों का कहना है कि मुसीबते अभी खत्म नहीं हुई है बल्कि अब शुरू होने वाली हैं। आने वाले महीनों में व्यापक पैमाने पर टिड्डियां खेतो में हमला करने वाली हैं। बीते दिन चली तेज़ हवाओं की मदद से टिड्डियां आसानी से लंबी दूरी तय कर ली और कई छेत्रों में हमला किया।

LOCKDOWN 4.0 में मिली थी राज्यों को छूट, लेकिन की गई लापरवाही, अब सख्त एक्शन लेगा केंद्र

सिंध, पंजाब, और बलूचिस्तान में भारी नुकसान

पाकिस्तान के 38 फीसदी हिस्से पर इन दिनों टिडि्डयां अंडे दे चुकी हैं। इनमें से बलूचिस्तान का 60, सिंध का 25औरपंजाब का 15 फीसदी हिस्सा है। अंडों से फाका (टिड्‌डी) निकलते ही उसे नष्ट करना आसान रहता है, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि एजेंसी ने भी कहा है कि टिडि्डयों की प्रभावी रोकथाम नहीं होने के कारण पाकिस्तान को इस बार भीषण खाद्यान संकट का सामना करना पड़ सकता है।

कई देशों की कृषि छेत्र में मचेगी तबाही

संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने आगाह किया कि टिड्डियों का दल अगले महीने पूर्वी अफ्रीका से भारत और पाकिस्तान की ओर बढ़ सकते हैं। हम दशकों में अब तक के सबसे खराब मरुस्थलीय टिड्डी हमले की स्थिति का सामना कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में टिड्डियों का हमला केन्या, सोमालिया, इथोपिया, दक्षिण ईरान और पाकिस्तान के कई हिस्सों में सबसे अधिक गंभीर है। जून में ये केन्या से इथोपिया के साथ ही सूडान तथा संभवत: पश्चिम अफ्रीका तक फैलेंगी। ये अरब सागर को पार करके भारत आएंगी

[signoff]

Similar News