IAS Promotion 2023: 21 आईएएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बदले गए 5 एचएएस अधिकारी, जानें

Himachal Pradesh IAS Promotion List 2023: राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में लगे आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है।

Update: 2023-01-02 12:12 GMT

IAS-IPS Promotion 2023

Himachal Pradesh IAS Promotion List 2023: राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में लगे आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। जारी की गई पदोन्नति सूची में 21 आईएएस अधिकारियों का नाम शामिल है। वही दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त दाई गया है। जबकि 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

प्रमोशन की स्थिति कुछ इस प्रकार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिन 21 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है उसमें 2019 बैच के 3 आईएएस रितिका, राहुल जैन व नवीन तनवर जैसे अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल लेवल-13 का लाभ दिया गया है।

इसी तरह वर्ष 2014 बैच के 13 आईएएस डॉ. निपुण जिंदल, आबिद हुसैन सादिक, आशुतोष गर्ग, अरिंदम चौधरी, रोहित जमवाल, डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा, दुनी चंद राणा, अनुपम कश्यप, यशपाल शर्मा, रुपाली ठाकुर, राम कुमार गौतम, पंकज राय और प्रदीप कुमार ठाकुर को जूनियर एडमिनिस्ट्रेशन ग्रेड लेवल-12 का लाभ प्रदान किया गया है।

वर्ष 2010 बैच के 5 आईएएस सुदेश कुमार मोक्टा, यूनस, चंद्र प्रकाश वर्मा, संदीप कुमार और अमरजीत सिंह को सिलैक्शन ग्रेड लेवल-13 का लाभ प्रदान किया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त दायित्व

हिमाचल सरकार ने जिन दो अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपा है उसमें मिशन निदेशक एनएचएम हेमराज बैरवा को डायरेक्टर इम्पावरमैंट ऑफ एससी, ओबीसी, माइनोरिटी एंड स्पैशिलीएबल्ड को एमडी एचपी माइनोरिटी फाइनैंस एंड डिवैल्पमैंट कॉर्पोरेशन शिमला का दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एम. सुधा देवी को स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

डीसी कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष धर्मशाला के पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है।

बदले गए पांच एचएएस अधिकारी

राज्य सरकार ने 5 एचएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी की गई सूची में सरदार वल्लभ भाई कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी के रजिस्ट्रार अक्षय सूद को अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर बनाया गया है।

हिमुडा के कार्यकारी निदेशक जीएस नेगी को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाकर भेज दिया गया है।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्याल के रजिस्ट्रार बलवान चंद को मुख्य बंदोबस्त अधिकारी राजस्व विभाग बनाया गया है।

संयुक्त सचिव राजस्व सुनील शर्मा को संयुक्त सचिव शिक्षा व मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव केवल शर्मा को जीएम डीआईसी सोलन बना दिया गया।

Tags:    

Similar News