अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के अटेडर के बीच हुई मारपीट, तोड़फोड की भी हुई घटना

संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार की देर रात जूनियर डॉक्टर और मरीज के अटेडर के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट एवं तोड़फोड़ की भी घटना घटी है।

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के अटेडर के बीच हुई मारपीट, तोड़फोड की भी हुई घटना

रीवा। संजय गांधी अस्पताल में शुक्रवार की देर रात जूनियर डॉक्टर और मरीज के अटेडर के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट एवं तोड़फोड़ की भी घटना घटी है। बढ़ते विवाद के बीच पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुची अमहिया थाना की पुलिस ने मामले को सम्हालते हुए विवाद के आरोप में चार लोगो को हिरासत में लिए है।

दुर्घटना के घायल थे परिजन

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल होने के कारण एक युवक को ईलाज कराने के लिए कुछ लोग लेकर पहुचें थे। आकस्मिक चिकित्सा विभाग में तैनात डॉक्टर से मरीज के परिजन ईलाज को लेकर बातचीत करने लगे। मामला इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ भी हुई है।

REWA NEWS : बोलेरो की टक्कर से चिकित्सक की मौत

समझाइस के बाद सुलझा मामला

मारपीट की घटना के बाद अस्पताल के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर जाने की धमकी दे रहे थे। समझाइस के बाद मामला शांत हुआ वही चार लोगो की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरो ने अस्पताल की स्वस्थ सेवाओं को बहाल रखा।

Rewa news : दो शव अलग-अलग क्षेत्र में मिले

हनुमानधारा रोपवे प्रबंधन पर भड़के चित्रकूट विधायक नीलांशु

प्रदीप तिवारी बिरसिंहपुर व मनीष पाण्डेय कोटर तहसीलदार बनाए गए

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News