राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अव्वल आने वाली छात्रों को 11 महीने से पुरस्कार की राशि का इंतजार
सतना। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली मेधावी छात्रा को 11 महीने बाद भी पुरस्कार की राशि नहीं मिल पाई है। सरकार की ओर से आयोजित
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अव्वल आने वाली छात्रों को 11 महीने से पुरस्कार की राशि का इंतजार
सतना। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली मेधावी छात्रा को 11 महीने बाद भी पुरस्कार की राशि नहीं मिल पाई है। सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र के साथ 50 हजार रुपये की राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया था लेकिन उसे राशि आज तक नहीं मिल पाई है। मेधावी छात्रा शचि धतुरहा ने बताया कि इस संबंध में राज्य के खाद्य सुरक्षा प्रशासन को कई बार ईमेल के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है।
यह भी पढ़े : खेवनहार ने पलटाई नाव, डूब गई सत्ता
ज्ञात हो कि सरकार ने मिलावट के खिलाफ शुद्ध के लिये युद्ध अभियान चलाया था। इसके तहत जनजागरुकता के उद्देश्य से राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में सतना की मेधावी छात्रा शचि ने भाग लिया और जिले में अव्वल स्थान हासिल किया। इसके लिए पुरस्कार के रूप में शचि को 51 हजार रुपये दिया जाना था।
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिये 10 फरवरी 2020 को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित सम्मान समारोह में तत्कालीन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने शचि को प्रशस्ति पत्र के साथ 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का प्रतीकात्मक चेक भेंट किया गया। लेकिन 11 महीने तक छात्रा को राशि नहीं मिल पाई है। मामले में सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया का कहना है कि शासन स्तर पर संबंधित विभाग को अवगत कराकर भुगतान सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जायेगा।