सीधी सांसद का रोका काफिला, 5 पर FIR, विकास कार्य को लेकर हुई तीखी बहस
Singrauli Riti Pathak News: एक समय ऐसा भी जब जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं दूर करने करने के लिए तत्पर रहते थे।
Singrauli Riti Pathak News: एक समय ऐसा भी जब जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं दूर करने करने के लिए तत्पर रहते थे। लेकिन अब ऐसा भी देखने में आ रहा है कि अगर अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर अगर जनता जनप्रतिनिधि को रोक ले तो उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो जाती है।
ऐसा ही एक मामला सिंगरौली जिले में देखने में आया है। बताते हैं कि क्षेत्र की समस्याओं से परेशान जनता ने जहां सीधी सांसद रीती पाठक का काफिला रोक लिया। काफिला रोकने के बाद जनता ने अपनी समस्याएं बताने लगी। बाद पुलिस ने भीड़ को हटा कर काफिले को जाने दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इस बात से जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है।
क्या है मामला
बताया गया है कि बीते दिवस मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत सीधी लोकसभा सांसद रीति पाठक एंव चितरंगी विधानसभा के विधायक अमर सिंह गोरबी हनुमान मंदिर मैदान पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम को संबोधित कर जनप्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियों को बखान कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने सांसद से विकास कार्यों पर सवाल पूछ लिया और सांसद को अपनी समस्याएं बताने लगे।
इसके बाद विधायक और सांसद लोगों की समस्याओं का निराकरण करने की बजाय मंच छोड़ कर जाने लगे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ महिलाएं सांसद के काफिले के सामने जाकर खड़ी हो गई। सांसद और विधायक का स्थानीय लोगां ने जम कर विरोध किया। बताते हैं कि भीड़ द्वारा जनप्रतिनिधि को कुछ अपशब्द भी कहे।
इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
चौकी प्रभारी सुधाकर परिहार ने बताया कि सार्वजनिक स्थान में गाली-गलौज करने के मामले में 5 लोगां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उसमें शीतला अग्रहरी, दिनेश लाल गुप्ता, रामटहल साहू, रामलाल शाह और अतुल शुक्ला शामिल है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।