शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार: किसे बनाएं मंत्री, इन 10 विधायकों की वजह से मुश्किल में भाजपा, हो सकती है बड़ी फूट
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार: भोपाल। कांग्रेस की ही तरह फूट का असर मध्यप्रदेश भाजपा में भी दिखने लगा है। यहाँ शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार: भोपाल। कांग्रेस की ही तरह फूट का असर मध्यप्रदेश भाजपा में भी दिखने लगा है। यहाँ शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। परन्तु मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए सब कुछ सही नहीं लग रहा। मंत्रिमंडल विस्तार सीमित होना है, पर दावेदार बड़े हैं। चाहे महाकौशल हो या विंध्य सभी जगह असंतोष ही दिख रहा है। मार्च में कमलनाथ सरकार को पटखनी देने के बाद भाजपा ने सरकार तो बना ली लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फिलहाल अपनी मिनी कैबिनेट से काम चलाना पड़ रहा है। क्योंकि लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश में कैबिनेट का विस्तार नहीं हो रहा है। वहीं, कैबिनेट विस्तार को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि सिंधिया खेमे के कारण जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण बिगड़ रहा है।