Satna नगर निगम आयुक्त Amanvir Singh बनाए गए बैतूल कलेक्टर
Satna नगर निगम आयुक्त Amanvir Singh IAS बनाए गए बैतूल कलेक्टर राज्य सरकार ने बैतूल ( Betul ) और नीमच ( Neemach) में कलेक्टर की पदस्थापना की ह
Satna नगर निगम आयुक्त Amanvir Singh बनाए गए बैतूल कलेक्टर
सतना / Satna : राज्य सरकार ने बैतूल ( Betul ) और नीमच ( Neemach) में कलेक्टर की पदस्थापना की है। नगर निगम सतना आयुक्त अमनवीर सिंह ( Amanvir Singh IAS )को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अपर कलेक्टर मयंक अग्रवाल को नीमच कलेक्टर ( Neemach ) बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। वर्तमान में अमनवीर सिंह सतना नगर निगम आयुक्त के साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्मार्ट सिटी सतना की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
बताया गया है कि सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर की वीडियो कांफ्रेंसिंग बुलाई गई थी। इसके खराब प्रदर्शन और लापरवाही के कारण नीमच कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे और बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह को हटाने के निर्देश जारी किये गये थे। जिसके बाद इन दो आईएएस को नीमच और बैतूल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।