Rewa News : नेहरू नगर गोली कांड के दो आरोपित गिरफ्तार, पिस्टल और सफारी भी बरामद...

रीवा / Rewa News : शहर के सामान थाना की पुलिस गोली कांड के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपितों में नेहरू नगर

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

Rewa News : नेहरू नगर गोली कांड के दो आरोपित गिरफ्तार, पिस्टल और सफारी भी बरामद…

रीवा / Rewa News : शहर के सामान थाना की पुलिस गोली कांड के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपितों में नेहरू नगर निवासी आरोपित गौरव सिहं एंव रोहित त्रिपाठी शामिल है, हांलाकि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की अभी पुष्टि नही की है। बताया जा रहा है कि पुलिस के बढ़ते दबाब के बीच दोनों आरोपितों ने थाना में पहुच कर सरेन्डर कर दिया है।

गोली मारकर की थी हत्या

समान थाना से 5सौ मीटर दूर नेहरू नगर में दो दिन पूर्व बिछिया निवासी दीपक मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के तहत मृतक दीपक और आरोपित गौरव सिंह का वाहन आमने-सामने आ गया था। जिसको लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। इसी बीच आरोपित गौरव सिंह वाहन से अपनी पिस्टल निकाल कर दीपक के उपर फायर कर दिया था।

सफारी व पिस्टल भी बरामद

हत्या के समय उपयोग की गई सफारी गाड़ी एवं पिस्टल को पुलिस ने रामपुर बघेलान से बरामद किया था। वही दो आरोपित भी पुलिस के हाथ लग गये है।

Rewa News : अवैध सोनोग्राफी मशीन संचालित करने वाले फरार डाॅक्टर के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

Facebook WhatsApp Instagram 
Twitter Telegram | Google News

Similar News