रेप के झूठे केस में 2 साल तक कैद रहा शख्स जेल से बाहर आते ही बोला- शिवराज सरकार 10 हज़ार करोड़ रुपए दो

मामला रतलाम का है जहां दो साल तक सलाखों के पीछे रह चूका व्यक्ति मुआवजे में 10 हज़ार करोड़ रुपए मांग रहा है

Update: 2023-01-04 07:54 GMT

MP Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में रहने वाला एक शख्स शिवराज सरकार से 10,000 करोड़ रुपए का मुआवजा मांग रहा है. शख्स बीते दो साल से झूठे रेप केस के चलते जेल में बंद था. उसे  666 दिन बेवजह जेल में कैद रहना पड़ा इसी लिए वह हर्जाने के तौर पर 10 हज़ार 6 करोड़ रुपए की मांग कर रहा है. 

10,006 करोड़ रुपए के मुआवजे की डिमांड कर रहा शख्स कहता है कि उसे जूठे केस में फंसाया गया और जेल भेज दिया गया. मेरे जेल में रहने से मुझे करोड़ों रुपए का नुकसान तो हुआ ही साथ ही मेरे और मेरी फैमिली को जिल्ल्त की जिंदगी जीनी पड़ी. मेरे बच्चे-मेरी पत्नी को इस दो सालों में कई तकलीफों से गुजरना पड़ा. उनके पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं थे. मैं भी इस भीषण ठण्ड में बिना गर्म कपड़ों के जेल में रहा और सबसे जरूरी मैंने इस दौरान सेक्स नहीं किया 

मैंने दो साल सेक्स नहीं किया 10000 करोड़ का मुआवजा दो 

शख्स का कहना है कि जेल में होने के कारण मैं ईश्वर के दिए उपहार यानी सेक्स नहीं कर पाया, 35 साल के कांतिलाल भील ने कहा कि इन दो सालो ने मेरी जिंदगी पलट दी. मैं सेक्स ने वांछित रहा. ईश्वर की कृपा से मैं जेल से बाहर आया, मेरे वकील ने बिना पैसे लिए मुझे जेल से छुड़वाया। मैं अब जेल में बिताए हर दिन का हिसाब चाहता हूं, जूठे केस ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। जेल में मुझे चर्म रोग हुआ, अन्य बीमारियां मिलीं। मैं अपने परिवार में कमाने वाला एकलौता शख्स था. 

शांतिलाल भील की डिमांड है कि उसके कारोबार और साख को हुई क्षति के साथ उसने जो मानसिक प्रताड़ना सही है उसका मुआवजा मिलना चाहिए। परिवार को हुए नुकसान के लिए 1-1 करोड़ की डिमांड है और 10 हज़ार करोड़ इस लिए क्योंकि वह 666 दिनों से सेक्स नहीं कर पाया है. इसके अलावा मुक़दमे में खर्च हुए 2 लाख रुपए उसे वापस चाहिए। 


Similar News