MP Open Board: स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों के लिए अवसर, 10वी-12वी बोर्ड की दे सकेंगे परीक्षा, 24 मार्च है आखिरी तिथि
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ में आ अब लौट चले स्कूल अभियान की हुई शुरूआत
UP Board 10th 12th Results 2022
MP Open Board News: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ में 'अब लौट चले स्कूल' अभियान (Ab Laut Chale School Abhiyan) की शुरूआत की गई है। जिससे माध्यम से ऐसे बच्चों को मौका दिया जा रहा है। जिन्होने किन्ही कारणों से 10वी या फिर 12वी बोर्ड की परीक्षा पास किए बगैर स्कूल छोड़ दिए थे। इस अभियान के तहत ऐसे बच्चों एक बार फिर जंहा मौका दिया जा रहा है वही शाला छोड़ने वाले बच्चों की तलाश भी की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि बच्चों को बोर्ड एग्जाम दिलाकर उन्हे आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया जा सकें।
इस तरह से चल रहा अभियान
योजनान्तर्गत राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वी एवं 12वी की परीक्षा में सम्मिलित कराने के लिए विद्यार्थियों के चिन्हाकन कर उन्हें अभी प्रेरित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि विगत 3 वर्षों से शाला छोड़ चुके विद्यार्थियों का पंजीयन 24 मार्च 2022 तक कराए जाने के निर्देश हैं। जारी निर्देशों के तहत आवेदन भरने की प्रक्रिया 24 फरवरी 2022 से शुरू हो चुकी है। कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए ऐसे छात्र पात्र होंगे, जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा अनुत्तीर्ण हुए हो अथवा कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने के उपरांत शाला छोड़ गए हो।
इस तरह का होगा लाभ
ज्ञात हो कि शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सभी बच्चों बोर्ड परीक्षा से उत्तीण करने के लिए राज्य मुक्तत स्कूल शिक्षा बोर्ड की यह विशेष पहल मानी जा रही है तो वही ऐसे छात्रों को लाभ भी मिलेगा। इससे वे अपने आगे की पढ़ाई तो कर ही सकेगे, बोर्ड डिग्री के आधार पर मिलने वाले रोजगार के लिए वे पात्र भी हो जाएगे।