Nakul Nath Tilak Wiping Video: मुस्लिम इलाके में रैली पहुंची तो नकुल नाथ ने मिटा दिया माथे का तिलक! देखें वीडियो
Nakul Nath Removing Tilak video: एमपी के पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ की हरकत कैमरे में कैद हो गई
Nakul Nath Tilak Removing Video: एमपी के पूर्व सीएम कमल नाथ के सुपुत्र नकुल नाथ का एक वीडियो इंटरनेट में आग की तरह फ़ैल रहा है, इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नकुलनाथ ने अपने माथे में लगे तिलक को उस वक़्त मिटा दिया जब उनकी रैली मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पहुंच गई. मुस्लमान कहीं भड़क न जाएं इसी लिए नकुलनाथ ने माथे से तिलक मिटा दिया।
बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस नकुलनाथ के तिलक मिटने वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि- कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने उनके (मुसलमानों) के क्षेत्र में घुसने से पहले तिलक मिटा दिया।
मुस्लिम इलाके में घुसते ही नकुल नाथ ने तिलक मिटाया?
यह वीडियो एमपी के छिंदवाड़ा जिले के परासिया का बताया जा रहा है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के नेता नकुलनाथ रोड शो कर रहे थे. इसी दौरन वो एक झोले से कपड़ा निकालते हैं और अपने माथे में लगे तिलक को मिटा देते हैं. ऐसा दावा किया गया है कि नकुलनाथ ने तिलक इसी लिए मिटाया क्योंकि उनकी रैली मुस्लिम क्षेत्र में घुसने वाली थी.
बीजेपी ने घेर लिया
नकुलनाथ के तिलक मिटाने वाले वीडियो को जैसे ही इंटरनेट में अपलोड किया गया वैसे ही बीजेपी और अन्य लोगों ने नकुलनाथ और कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया, किसी ने उन्हें पार्ट टाइम हिन्दू कहा तो किसी ने कहा की इस वीडियो से कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है. एक ने तो कोंग्रेसी नेताओं को गिद्ध तक कह डाला।
वीडियो खुद नकुलनाथ ने पोस्ट किया
इस वीडियो को खुद नकुलनाथ ने पोस्ट किया था, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि जिस वीडियो को उन्होंने शेयर किया है वही उनके खिलाफ इस्तेमाल होगा। जैसे ही लोगों ने नकुलनाथ का तिलक पोंछते वीडियो देखा उनके साथ खेल शुरू हो गया. और इसके बाद नकुलनाथ ने तिलक पोछने वाला वीडियो हटा दिया
कांग्रेस बोली- पसीना पोंछ रहे थे
इस बीच कांग्रेस का बयान आया कि नकुलनाथ ने तिलक नहीं मिटाया है बल्कि वो तो अपना पसीना पोंछ रहे थे, खैर लोगों ने जो वीडियो देखा उसमे तो यही दिखाई दे रहा है कि नकुल नाथ ने तिलक पोंछा है.
आप वीडियो देखिये और हमें कमेंट करके बताइये नकुलनाथ पसीना पोंछ रहे थे या तिलक मिटा रहे थे