एमपी की शिवराज सरकार देगी 50 लाख तक ऋण, युवा कर सकेंगे खुद का कारोबार

युवाओं को रोजगार से जोड़ने शिवराज सरकार शुरू कर रही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी क्रांति योजना (MP Yuva Udyami Kranti Yojana)

Update: 2022-03-22 16:26 GMT

MP Mukhya Mantri Yuva Udyam Kranti Yojana Hindi Mei, MP Mukhya Mantr Yuva Udyami Kranti Yojana Kya Hai: युवाओं को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए पैसों की समस्या न हो, इसके लिए एमपी की शिवराज सरकार मिशन रोजगार के तहत युवा उद्यम क्रांति योजना (MP Yuva Udyam Kranti Yojana) शुरू करने जा रही है। जिससे यहां के युवा स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें। खबरो के तहत इस योजना से सरकार 1 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराएगी। बताया जाता है कि लोन के लिए गारंटी में कोई कागजात नहीं देने होंगे।

MP Yuva Udyam Kranti Yojana: 31 मार्च को शुरू होगी योजना

युवाओं को स्वयं का रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 31 मार्च को मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना (MP Mukhya Mantri Yuva Udyam Kranti Yojana) लॉन्च होगी। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेशन सेंटर में इसकी शुरूआत की जाएगी।

MP Mukhya Mantri Yuva Udyam Kranti Yojana: सरकार लेगी गांरटी

मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना (Mukhya Mantri Yuva Udyam Kranti Yojana) के जिला स्तरीय लंचिंग कार्यक्रम में इस योजना के सभी लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें स्वीकृति एवं वितरण-पत्र दिये जायेंगे। इस योजना के तहत युवाओं को खुद का उद्यम स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपए तक का ऋण मुहैया कराया जाएगा. इस लोन की गारंटी सरकार देगी।

MP Yuva Udyam Kranti Yojana: योजना के लाभ

  • अगर अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • लोन के लिए किसी तरह की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी को ऋण पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी
  • मध्य प्रदेश में इस योजना के माध्यम से बेरोज़गारी दर में गिरवाट आएगी
  • प्रदेश के केवल बेरोज़गार नागरिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है
  • आवेदक को लाभ की राशि सीधे उसके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर माध्यम से मिल जाएगी।

योजना की पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी है
  • केवल बेरोज़गार ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं
  • आवेदक के पास बैंक खाता होना जरूरी है।

ये लगेगे दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक की कॉपी
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. राशन कार्ड
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
Tags:    

Similar News