चेहरे में बिना मास्क लगाए पकड़े गए तो जाएंगे जेल, दो अस्थायी जेल तैयार, मिलेगी यह सजा

भोपाल। (Bhopal News) प्रदेश सरकार कोरोना वारयस को मात देने के लिए हर हथकण्डे अपना रही हैं। यह वायरस ज्यादा संख्या में न फैले इसके लिए लगातार लोगों से मास्क लगाने, सेनेटाइजर करने आदि की अपील की जा रही हैं।

Update: 2021-04-04 16:12 GMT

भोपाल। (Bhopal News) प्रदेश सरकार कोरोना वारयस को मात देने के लिए हर हथकण्डे अपना रही हैं। यह वायरस ज्यादा संख्या में न फैले इसके लिए लगातार लोगों से मास्क लगाने, सेनेटाइजर करने आदि की अपील की जा रही हैं। बावजूद इसके लोग अपनी मनमानी में उतारू है। जिसे लेकर अब प्रदेश के एक जिले में दो अस्थायी जेल तैयार की गई है। जो लोग बिना मास्क नजर आएंगे उन्हें इस अस्थायी जेल में बंद किया जाएगा। यह अस्थायी जेल प्रदेश के खरगोन जिले में तैयार की गई हैं।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए खारगोन जिले के एक थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। लोगों से लगातार मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं। कोरोना वायरस से सख्ती से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने दो अस्थायी जेल तैयार करवाई गई हैं। इन जेलों में उन लोगों को बंद किया जाएगा जो बिना मास्क के पकड़े जाएंगे। उन्हें 6 घंटे की सजा दी जाएगी। पहली अस्थायी जेल में 100 लोगों को दूर-दूर रखने की व्यवस्था बनाई गई है। जबकि दूसरी जेल में 50 लोगों को रखे जाने की व्यवस्था हैं।

5 लोगों किया गया बंद

सूत्रों की माने तो इन अस्थायी जेलों में लोगों को बंद करने की भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। बीते शुक्रवार को पांच लोग बिना मास्क के पकड़े गए थे। जिन्हें इस अस्थायी जेल में डाला गया। साथ ही उन्हें कोरोना से बचने के लिए सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की भी अपील की गई है। बता दें कि कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री इस वायरस से निपटने के लिए लगातार बैठके कर रहे है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश के कई महानगरों में लाॅकडाउन जैसी स्थितियां लागू कर दी गई हैं। 

Similar News