MP: तिरंगा यात्रा में 3 कर्मचारियों की लापरवाही, देशद्रोह का मामला दर्ज करने के लिए नोटिस जारी

MP Narsinghpur Latest News: माकूल जवाब नहीं मिलेगा तो उक्त कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी, क्योंकि कर्मचारियों ने लापरवाही करते हुए राष्ट्र का अपमान किया है।

Update: 2022-08-16 07:07 GMT

MP Narsinghpur News: स्वतंत्रता दिवस 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तौर पर मनाया गया। जिसके तहत घर-घर तिरंगा (Ghar-Ghar Tiranga) फहराने की योजना पर काम किया गया। लेकिन कुछ लापरवाह कर्मचारियों ने इसे भी मजाक बना दिया। इसी का परिणाम है कि इन कर्मचारियों पर देशद्रोही होने का मुकदमा दर्ज करने के लिए इसके पूर्व नोटिस भेजा गया है। कहा गया है कि अगर माकूल जवाब नहीं मिलेगा तो उक्त कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि कर्मचारियों ने लापरवाही करते हुए राष्ट्र का अपमान किया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर जिले में 3 कर्मचारी लापरवाही करते हुए घर-घर तिरंगा वितरण से दूर रहे। जबकि इनकी ड्यूटी वार्ड क्रमांक 1 से 3 तक लगाई गई थी। लेकिन निरीक्षण के दौरान सीएमओ को कहीं भी तिरंगा नहीं दिखा। वहीं वार्ड वासियों ने भी तिरंगा वितरण की कोई बात नहीं बताई। इन हालातों में माना जा रहा है कि कर्मचारी अनुराग चौकसे, विकास और आशीष चौकसे को नोटिस दिया गया है।

सीएमओ का कहना है कि अनुराग और आशीष को वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 3 तक 10 अगस्त तक में हर घर में तिरंगा बांटने का जिम्मा दिया गया था। लेकिन यह कर्मचारी गायब रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि कर्मचारियों ने जानबूझकर लापरवाही की।

कर्मचारी विकास की ड्यूटी प्रशासन द्वारा निकाली जाने वाली रैली में नगर परिषद की ओर से तिरंगा रथ लेकर जाने पर लगाई गई थी। लेकिन बताया जाता है कि विकास ने न तो स्वयं उपस्थित हुआ और न ही किसी कर्मचारी को रथ की चाभी दी। ऐसे में इन पर कार्रवाई के पूर्व नोटिस दिया गया है।

भेजा गया नोटिस

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने कर्मचारियों को नोटिस भेजकर कहा है कि क्यों न आप पर देशद्रोही होने का मामला दर्ज कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाए। सीएमओ का कहना है कि अगर इनके द्वारा सही और तथ्यपूर्ण जवाब नही दिया जाता तो इन पर कार्रवाई की जायेगी।

Tags:    

Similar News