MP Board Exam: 10वीं 12वीं बोर्ड के जारी किये जाएंगे Admit Card, इस तारीख से प्राप्त कर सकेंगे परीक्षार्थी
एमपी बोर्ड (MP Board) की परीक्षाओं (Exams) की तैयारी के बीच एडमिट कार्ड (Admit Card) 25 जनवरी से जारी किए जाएगें
MP Board Exam Admit Card: इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Baord) 10वीं 12वीं की परीक्षाओं के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड (Admit Card) 25 जनवरी को ऑनलाइन (Online) जारी कर दिए जाएंगे। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
त्रुटि सुधार का मिलेगा मौका
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) के सचिव ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्राचार्यो को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि किसी भी रेगुलर-निजी छात्रों के प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसे 31 जनवरी 2022 तक संशोधित किया जाएगा। 31 जनवरी के बाद किसी भी छात्र के प्रवेश पत्र में सुधार यह संशोधित नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन हो रही प्री-बोर्ड परीक्षाएं
इन दिनों एमपी प्री बोर्ड परीक्षाएं छात्र दे रहे है। कोरोना संक्रमण के चलते यह परीक्षा ऑनलाइन हो रही है। छात्र घर पर ही उत्तर पुस्तिका में उत्तर प्रेषित कर स्कूलों में जमा कर रहे हैं। इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए दो-तीन दिनों के प्रश्न पत्र एक ही दिन उपलब्ध कराए जाने का भी नियम माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार किया गया है।
ऑफ लाइन होगी मुख्य परीक्षा
तीसरी लहर को देखते हुए प्री बोर्ड की परीक्षा घर से आयोजित की गई है लेकिन वार्षिक परीक्षा फिलहाल नियम के मुताबिक ऑफलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि छात्र इसके लिए तैयार रहे और अपनी तैयारी पूरी रखें।