MP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं का टाइमटेबल बदला, हिंदी समेत कई विषयों की तारीखें शिफ्ट; 12वीं के एग्जाम 10 फरवरी से
MPBSE ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी किया। हिंदी, उर्दू और मराठी समेत कई विषयों की तारीखें बदली गई हैं। 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से और 10वीं की 13 फरवरी से शुरू होगी। पूरा शेड्यूल देखें।
- MPBSE ने 2026 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी किया
- हिंदी, उर्दू, मराठी समेत कई विषयों की तारीखें बदली गईं
- 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी
- 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तारीखों के साथ-साथ कुछ विषयों के क्रम में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे यह संशोधित कार्यक्रम तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।
Date Changes | इन प्रमुख विषयों की बदली तारीखें
संशोधित टाइमटेबल के अनुसार कक्षा 10वीं का हिंदी का पेपर, जो पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को होगा। इसी तरह कक्षा 12वीं के उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी की जगह अब 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं का हिंदी पेपर 7 फरवरी की बजाय अब 7 मार्च 2026 को होगा। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
Class 12 Exam Schedule | 12वीं बोर्ड परीक्षा: 10 फरवरी से
12वीं बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल 2026
| दिन | परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|---|
| सोमवार | 10.02.2026 | अंग्रेजी |
| शुक्रवार | 13.02.2026 | भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंड्री, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास |
| शनिवार | 14.02.2026 | बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज |
| सोमवार | 16.02.2026 | संस्कृत |
| मंगलवार | 17.02.2026 | ड्रॉइंग एवं डिजाइन, रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन |
| बुधवार | 18.02.2026 | कृषि हेतु विज्ञान एवं गणित के तत्व, ड्रॉइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंधन एवं वस्त्र विज्ञान |
| गुरुवार | 19.02.2026 | मनोविज्ञान |
| शुक्रवार | 20.02.2026 | एनएसक्यूएफ के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई (AI) |
| शनिवार | 21.02.2026 | कृषि, गृह विज्ञान (कला समूह), अकाउंटेंसी |
| सोमवार | 23.02.2026 | बायोलॉजी |
| बुधवार | 25.02.2026 | गणित |
| गुरुवार | 26.02.2026 | राजनीतिक शास्त्र |
| शुक्रवार | 27.02.2026 | इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस |
| सोमवार | 02.03.2026 | समाजशास्त्र |
| मंगलवार | 05.03.2026 | भूगोल, कृषि उत्पादन एवं हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एवं डिजाइन, शरीर रचना, क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
| शुक्रवार | 06.03.2026 | उर्दू, मराठी |
| शनिवार | 07.03.2026 | हिंदी |
Class 10 Exam Schedule | 10वीं बोर्ड परीक्षा: 13 फरवरी से
10वीं बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल 2026
| दिन | परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|---|
| शुक्रवार | 13.02.2026 | उर्दू |
| शनिवार | 14.02.2026 | एनएसक्यूएफ के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस |
| मंगलवार | 17.02.2026 | अंग्रेजी |
| गुरुवार | 19.02.2026 | संस्कृत |
| शुक्रवार | 20.02.2026 | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, मूक-बधिर विद्यार्थियों हेतु विषय, चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कम्प्यूटर |
| मंगलवार | 24.02.2026 | गणित (स्टैंडर्ड), गणित (बेसिक) |
| शुक्रवार | 27.02.2026 | विज्ञान |
| सोमवार | 02.03.2026 | सामाजिक विज्ञान |
| शुक्रवार | 06.03.2026 | हिंदी |
School Instructions | स्कूलों को तुरंत सूचना देने के निर्देश
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित टाइमटेबल को नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक समूहों के माध्यम से तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए। पूरा टाइमटेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।