एमपी: बचपन के प्यार में किया भरोसा, लेकिन अब मिला धोखा, पीड़िता ने ली पुलिस की शरण

Gwalior MP News: ग्वालियर की एक महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है

Update: 2022-07-13 00:53 GMT

POLICE_FIR

Gwalior MP News: जिस बचपन के प्यार पर भरोसा करके महिला अपने पति को छोड़ दी, वही बचपन का प्रेमी महिला को यूज करने के बाद जब उसका मन भर गया तो वह उसे छोड़कर दूसरी महिला से शादी कर लिया। कहावत है कि अब घर की न घाट की रही पीड़िता थाने पहुच कर धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत की है।

3 बच्चो की अम्मा है महिला

शिवपुरी के नरवर की रहने वाली पीड़ित महिला की उम्र तकरीबन 40 वर्ष है। उसके दो बेटा और एक बेटी है। इसके बाद भी वह अपने बचपन के प्रेमी पर इतना भरोसा कर ली की पति और बच्चो को छोड़ कर प्रेमी की बाहों में चली गई, जहां उसे अंततः धोखा मिला।

बचपन के प्यार पर भरोसा

खबरों के तहत महिला का बचपन में जीतू नाम के लड़के से प्रेम-प्रसंग चलता था और इसी बीच उसकी शादी हो गई। कुछ वर्ष पूर्व अचानक जीतू उसे मिल गया। बचपन के प्रेमी को पाकर उसका एक बार फिर बचपन का प्यार जाग गया और फिर क्या था, वह प्रेमी की झांसे में आकर अपनी बसी-बसाई ग्रहस्थी को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई। कुछ समय तक तो प्रेमी उसके साथ रहा और दोनों जीवन के सपने देखते रहे, इसी बीच महिला का प्रेमी दूसरी महिला के साथ शादी कर लिया। प्रेमी से मिले धोखे के बाद अब वह उसे सबक सीखना चाहती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News