मध्यप्रदेश में आज ही दस्तक देगा 'मानसून', कई जिलों में बारिश जारी

भोपाल. मध्यप्रदेश में संभावित तिथि के एक दिन पूर्व आज रविवार को मानसून दस्तक दे सकता है. जिसकी शुरुआत देखने को मिल रही है. मध्यप्रदेश के कई

Update: 2021-02-16 06:24 GMT

भोपाल. मध्यप्रदेश में संभावित तिथि के एक दिन पूर्व आज रविवार को मानसून दस्तक दे सकता है. जिसकी शुरुआत देखने को मिल रही है. मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है. वहीँ शनिवार को भी कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने भी संभावित तिथि से पहले ही मानसून आने की संभावना जताई है.

इसके पहले मध्यप्रदेश के कई जिलों में शनिवार की दोपहर से ही बारिश जारी है. वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून की दोनों शाखाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में ज्यादा सक्रिय हैं. इसके अलावा 19 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर एक सियर जोन बना है. इसके कारण इसकी सक्रियता में वृद्धि हुई है. 

ये हैं ₹20 हजार से कम कीमत वाले सबसे शानदार Smartphone

छिंदवाड़ा में 100 मिमी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार, देर शाम तक इंदौर के खंडवा, खरगौन और बैतूल में बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में सबसे ज्यादा 100 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा  हरदा में 60 मिमी, देवास जिले के खातेगांव में 60 मिमी, झाबुआ जिले के मेघनगर में 74 मिमी तक पानी गिरा. प्रदेश के 19 जिलों के ज्यादातर इलकों में जमकर बारिश हुई. 

भोपाल में समय पर आ जाएगा मानसून

राजधानी में शुक्रवार रात को जमकर बारिश हुई. बैरागढ़ में शहर के मुकाबले अधिक पानी गिरा. यहां पर 8.8 मिमी बारिश हुई, जबकि शहर में 1.6 मिमी पानी गिरा. रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम 23.4 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग ने भोपाल में समय पर ही मानसून आने की संभावना जताई है.

मंहगा होने वाला है ‘पान-मसाला’? GST Council की बैठक में होगा फैंसला

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

 

Similar News