मध्यप्रदेश : चयनित 3629 जूनियर सेल्स मैनों का कल्पवास समाप्त, 10 फरवरी से ज्वाइनिंग की..
भोपाल / Madhyapradesh News : सरकार बदली तो कई चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य भी बदल गया। जहां शिवराज सरकार के हांथ से सत्ता जाते ही 3629
मध्यप्रदेश : चयनित 3629 जूनियर सेल्स मैनों का कल्पवास समाप्त, 10 फरवरी से ज्वाइनिंग की..
भोपाल / Madhyapradesh News : सरकार बदली तो कई चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य भी बदल गया। जहां शिवराज सरकार के हांथ से सत्ता जाते ही 3629 जूनियर सेल्स मैन जिनका चयन हो चुका था। उनकी नियुक्ति अधर में लटक गई। वही कमलनाथ सरकार के आते ही लोगों ने मांग की लेकिन वहां से लटकाउ आश्वासन मिलते रहे। वही एक बार फिर सत्ता बदलते ही जूनियर सेल्स मैनों की नियुक्ति के फरमान जारी कर दिये गये।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया ने नियुक्ति संबंधी निर्देश जारी कर दिए है। श्री भदौरिया का कहना है कि नियुक्ति की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हो जाएगी। साथ ही उन्हेाने कहा कि इसके लिए निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like
अब चयनित अभ्यर्थी अपने जिले के सक्षम अधिकारी के पास जाकर आपने कागजात दिखाकर उसे ज्वाइनिंग करे। उन्होंने बताया कि जूनियर सेल्स मैनों केा मासिक 6 हजार रूपये दिये जायेंगे।